इंस्टेंट सेटअप
OpenClaw को इंस्टॉल करना बेहद आसान है – यह AI एजेंट्स को सभी के लिए सुलभ बनाता है। कोई तकनीकी शब्दकूट नहीं, कोई जटिलता नहीं, बस आपके पहले ऑटोमेशन की ओर एक छोटा रास्ता।
शून्य रखरखाव
प्रबंधित OpenClaw सुरक्षा, अपडेट्स और बैकअप्स से जुड़ी सभी ज़िम्मेदारियों को संभालता है। आपके AI एजेंट्स बिना किसी मैनुअल कार्य के चौबीसों घंटे काम करते हैं।
बिल्ट-इन टूल्स
OpenClaw में एक आसान शुरुआत के लिए आवश्यक सभी साधन है - AI मॉडल्स, वेब ब्राउज़िंग और एक एजेंटिक मेलबॉक्स, सब कुछ पहले से शामिल।
अपना प्लान चुनें
शून्य मेहनत के लिए
पूर्ण नियंत्रण के लिए
संसाधन
शून्य मेहनत के लिए
पूर्ण नियंत्रण के लिए
संसाधन
3 आसान चरणों में OpenClaw को डिप्लॉय करें
1 क्लिक में OpenClaw इंस्टॉल करें
अपना प्लान शुरू करें, हम सेटअप को अपनेआप संभाल लेंगे। किसी तकनीकी अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
आप कहां चैट करना चाहते हैं, चयन करें
Telegram या WhatsApp के माध्यम से जुड़ें और कुछ ही सेकंड में अपने AI असिस्टेंट के साथ बातचीत शुरू करें।
OpenClaw उपयोग के लिए तैयार है
किसी अतिरिक्त सेटअप की आवश्यकता नहीं है, आपका OpenClaw AI असिस्टेंट लाइव और काम शुरू करने के लिए तैयार है।
एक एजेंट। असीमित वर्कफ्लो।
पर्सनल उत्पादकता असिस्टेंट
एक संस्थापिका ने iMessage और Google Calendar को कनेक्ट किया। अब यह उनके संदेशों को व्यवस्थित करता है, बैठकों का समय बदलता है और हर सुबह संक्षिप्त जानकारी देता है।
सेल्स असिस्टेंट
एक कंसलटेंट ने एजेंट को Telegram से कनेक्ट किया। यह संभावित ग्राहकों की पहचान करता है, संपर्कों को लॉग करता है और स्वचालित रूप से फॉलो-अप संदेश तैयार करता है।
कोडिंग असिस्टेंट
एक डेवलपर टीम ने 5 मिनट में कोड रिव्यू एजेंट सेट-अप किया। यह बग्स की पहचान करता है, कोड में सुधार के सुझाव देता है और उनके PR को पूरा करने में लगने वाले समय को घंटों से घटाकर मिनटों तक ले आता है।
शोधकर्ता
प्रोजेक्ट मैनेजर अपने एजेंट को विक्रेता-संबंधित हर निर्णय से पहले टूल्स की तुलना करने के लिए कहती हैं। यह फायदे और नुकसान का सारांश बनाता है और अधिक कीमत का अलर्ट देता है, ताकि आपको रिसर्च में अपना समय न बिताना पड़े।
सोशल मीडिया प्लैनर
एक क्रिएटर ने OpenClaw को अपने ड्राफ्ट फोल्डर का ऐक्सेस दिया। यह रफ नोट्स को तैयार पोस्ट्स में बदल देता है और उन्हें शेड्यूल के अनुसार कतार में लगाता है। अब सुबह-सुबह खाली पेजेस लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सहायता विशेषज्ञ
एक ई-कॉमर्स टीम ने OpenClaw के माध्यम से Discord सपोर्ट को रूट किया। अब यह 60% शिकायतों को किसी इंसान द्वारा देखे जाने से पहले ही हल कर देता है।
Hostinger के साथ OpenClaw बनाम दूसरे प्रदाताओं के साथ
आपको Hostinger के साथ OpenClaw क्यों डिप्लॉय करना चाहिए?
1-क्लिक सेटअप
OpenClaw को तुरंत लॉन्च करें। कोई मैनुअल सेटअप नहीं, न कोई जटिल कॉन्फिगरेशन।
पहले से इंस्टॉल किए गए AI क्रेडिट्स
AI असिस्टेंट रिस्पॉन्स जनरेट करने और कार्य पूरे करने के लिए क्रेडिट्स का उपयोग करते हैं। हमने आपके लिए उन्हें पहले ही जोड़ दिया है, ताकि आप तुरंत OpenClaw का उपयोग करना शुरू कर पाएं।
पहले से प्राइवेट और सुरक्षित
OpenClaw एक प्राइवेट वॉल्ट पर चलता है, जिससे आपका डेटा और चैट लॉग प्राइवेट रहते हैं।
आपके लिए सेटअप और टेस्ट किया गया
आपको शुरुआत से ही OpenClaw का एक स्थिर, प्रमाणित संस्करण प्राप्त होता है। हम परीक्षण और कम्पैटिबिलिटी का ध्यान रखते हैं।
यह 24/7 चलता है
आपका OpenClaw असिस्टेंट चौबीसों घंटे ऑनलाइन रहता है, और आपके ऑफलाइन होने पर भी कार्यों और बातचीत को संभालता है।
आपके AI के लिए विशेष इनबॉक्स
बेहतर सुरक्षा के लिए अपने पर्सनल ईमेल का उपयोग करने की जगह आप एक अलग OpenClaw मेलबॉक्स का चयन कर सकते हैं।
OpenClaw Hostinger के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या OpenClaw को सेट-अप करने के लिए मुझे किसी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता है?
बिलकुल नहीं। 1-क्लिक OpenClaw उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्होंने अपने जीवन में कभी किसी सर्वर को छुआ तक नहीं है। हमारा 1-क्लिक डिप्लॉयमेंट सर्वर वातावरण से लेकर AI कॉन्फिगरेशन तक पूरे इंस्टॉलेशन को संभालता है। बस अपना प्लान चुनें, डिप्लॉय करें पर क्लिक करें और आपका पर्सनल AI असिस्टेंट कुछ ही मिनटों में लाइव हो जाएगा। कोई कोडिंग नहीं, कोई कमांड लाइंस नहीं, कोई जटिल डैशबोर्ड नहीं।
AI क्रेडिट्स कैसे काम करते हैं, और क्या मुझे बाहरी अकाउंट्स सेट-अप करने की आवश्यकता है?
आपके AI क्रेडिट्स पहले से एकीकृत हुए आते हैं और तुरंत उपयोग के लिए तैयार होते हैं। एक सामान्य OpenClaw सेटअप के विपरीत, आपको OpenAI या Anthropic जैसे AI प्रदाताओं के साथ अकाउंट्स बनाने, API कुंजी जनरेट करने या किसी भी तकनीकी कॉन्फिगरेशन को संभालने की आवश्यकता नहीं है। बस अपने Hostinger डैशबोर्ड के माध्यम से क्रेडिट्स खरीदें और आपका असिस्टेंट तुरंत सक्रिय हो जाएगा। जब आपको अधिक क्रेडिट्स की आवश्यकता हो, तो सीधे उसी डैशबोर्ड से टॉप-अप करें - यह इतना आसान है।
क्या मेरा डेटा गोपनीय और सुरक्षित है?
बिल्कुल। OpenClaw का हर इंस्टेंस अपने खुद के आइसोलेटेड वातावरण में चलता है, जिसका मतलब है कि आपका डेटा और बातचीत दूसरे उपयोगकर्ताओं से पूरी तरह अलग रहते हैं। हम हर कंटेनर को अनधिकृत ऐक्सेस या बाहरी बदलावों से बचाने के लिए लॉक कर देते हैं और हर इंस्टेंस डिफॉल्ट रूप से एक कस्टम, उच्च-स्तरीय सुरक्षा गेटवे के साथ आता है। आपको बिना कुछ कॉन्फिगर किए प्रोफेशनल स्तर की सुरक्षा मिलती है।
1-click OpenClaw और VPS पर OpenClaw चलाने में क्या अंतर है?
VPS के साथ आपको सर्वर पर पूर्ण रूट ऐक्सेस और पूरा नियंत्रण मिलता है — लेकिन इसका मतलब यह भी है कि सेटअप, अपडेट्स और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आपकी है। 1-क्लिक OpenClaw इस सारी जटिलता को दूर करता है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर को संभालते हैं, आपके इंस्टेंस को नवीनतम स्थिर संस्करण पर रखते हैं और सुरक्षा की अतिरिक्त परतें जोड़ते हैं — ताकि आप सर्वर के प्रबंधन की चिंता किए बिना अपने AI असिस्टेंट का उपयोग करने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर पाएं। यदि आप एक डेवलपर हैं जो पूर्ण कस्टमाइज़ेशन चाहते हैं, तो हमारे VPS OpenClaw प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प होंगे।
मैं OpenClaw के साथ क्या-क्या कर सकता/सकती हूं?
OpenClaw आपका पर्सनल AI असिस्टेंट है जो 24/7 काम करता है, यहां तक कि जब आपका लैपटॉप बंद हो तब भी। आप इसे अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप्स - जैसे WhatsApp, Telegram, Slack और Discord से कनेक्ट कर सकते हैं – और इसका उपयोग दैनिक कार्यों को ऑटोमेट करने, विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर बातचीत प्रबंधित करने, संभावित ग्राहकों से संपर्क करने, ब्राउज़र ऑटोमेशन चलाने और बहुत कुछ करने के लिए कर सकते हैं। आप इसे एक ऐसा डिजिटल टीम सदस्य समझ सकते हैं जो कभी सोता नहीं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है।