अपना डोमेन नाम खोजें

1 महीने के लिए Unlimited प्लान नि:शुल्क पाएं

1 महीने के लिए Unlimited प्लान नि:शुल्क पाएं

2 वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए रजिस्टर किए गए .ai, .org, .net और अन्य डोमेंस पर लागू होता है।

90L+

डोमेन रजिस्टर किए गए

400+

डोमेन एक्सटेंशन

90L+
डोमेन ट्रांसफर

डोमेन ट्रांसफर

हमने डोमेन ट्रांसफर को आसान बना दिया है – .com ₹969 से

आपको Hostinger से डोमेन नाम क्यों खरीदना चाहिए?

विश्वसनीय डोमेन रजिस्ट्रार

Hostinger ICANN द्वारा मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रार है और 400+ डोमेन एक्सटेंशन्स प्रदान करता है।

डोमेन के बारे में अधिक जानकारी पाएं
विश्वसनीय डोमेन रजिस्ट्रार

गोपनीयता

जब आप एक डोमेन रजिस्टर करते हैं, तो हो सकता है कि आपकी संपर्क जानकारी सार्वजनिक RDAP/WHOIS रिकॉर्ड्स में दिखाई दे। सपोर्टेड एक्सटेंशंस के लिए, Hostinger आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तृतीय-पक्षों से छिपाए रखने के लिए स्वचालित रूप से मुफ्त गोपनीयता सुरक्षा प्रदान करता है।
गोपनीयता

24/7 सहायता

हमारे एजेंट लाइव चैट या ईमेल के माध्यम से हमेशा उपलब्ध रहते हैं, और आमतौर पर 3 मिनट से भी कम समय में जवाब देते हैं। आपको इनसे बात करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि हमारे एजेंट 8 से अधिक भाषाएं जानते हैं।
24/7 सहायता

त्वरित सेटअप, आसान प्रबंधन

कुछ ही क्लिक्स में अपना डोमेन रजिस्टर करें – फिर नवीनीकरण, DNS सेटिंग्स और अपनी वेबसाइट या ईमेल के कनेक्शन, सभी एक ही जगह पर प्रबंधित करें।

त्वरित सेटअप, आसान प्रबंधन

दुनियाभर के 40 लाख+ वेबसाइट मालिकों का विश्वास

अपने लिए सबसे अच्छा डोमेन नाम कैसे प्राप्त करें

1. अपने ब्रांड का नाम शामिल करें

खोज परिणामों में पहचान और दृश्यता बढ़ाने के लिए अपने ब्रांड नाम या कीवर्ड्स का उपयोग करें।
तीन शब्दों से कम के डोमेन नाम पढ़ने और याद रखने में आसान होते हैं।
हाइफन, संख्याओं, बोलचाल की भाषा और कठिन वर्तनी वाले शब्दों का उपयोग करने से बचें।
यदि .com उपलब्ध नहीं है, तो बेहतर क्षेत्रीय लक्ष्यीकरण के लिए .in, .co.uk या .us जैसे देश-विशिष्ट एक्सटेंशन चुनें।
अपना मनपसंद डोमेन खोजें और देखें कि वह उपलब्ध है या नहीं। सुनिश्चित करें कि उस पर कोई ट्रेडमार्क न हो।खोज शुरू करें
अच्छे डोमेन जल्दी बिक जाते हैं – आज ही अपना डोमेन नाम खोजें और सुरक्षित करें।

आप उलझन में हैं? यहां डोमेन के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी दी गई है

डोमेन एक्सटेंशन्स की कीमतों की तुलना करें

डोमेन एक्सटेंशनपहले वर्ष के लिएरिन्यूअल की कीमतट्रांसफर करें
.in
.com
.tech
.co.in
.org
.shop
.store
.online
.net
.io

डोमेन नाम सर्च के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

डोमेन चेकर के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें

एक डोमेन नाम या डोमेन आपके घर के पते की तरह होता है। ऑनलाइन यूज़र्स वेब ब्राउज़र या सर्च इंजन में आपका डोमेन नाम दर्ज करके आपकी वेबसाइट ढूंढते हैं।

Hostinger.com Google.com या Facebook.com की तरह ही एक डोमेन नाम है। आपका डोमेन नाम आपके ब्रांड नाम के अंतर्गत रजिस्टर होना चाहिए।

डोमेन नामों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? शुरुआत कर रहे लोगों के लिए हमारी गाइड पढ़ें: डोमेन नाम क्या है?

आपके लिए डोमेन नाम खरीदना जरूरी है, ताकि आपके संभावित पाठक आपकी वेबसाइट आसानी से ढूंढ़ सकें। डोमेन नाम के बिना केवल IP एड्रेस द्वारा वेबसाइट्स ढूंढी जा सकती हैं, जो याद रखना कठिन होता है।

एक अच्छा डोमेन नाम तय करते समय उसमें कीवर्ड या ब्रांड नाम शामिल करना न भूलें।

सबडोमेन आपकी वेबसाइट का एक हिस्सा है जो आपके मुख्य डोमेन के अंतर्गत होता है, जैसे blog.yoursite.com. यह आपको नए डोमेन की आवश्यकता के बिना ब्लॉग, स्टोर जैसी चीज़ों के लिए अलग-अलग अनुभाग, या सहायता पेज बनाने की क्षमता प्रदान करता है।

डोमेन नाम खरीदने की सर्वोत्तम प्रथाओं में निम्नलिखित चीज़ें शामिल हैं:

  • इसे छोटा रखें। दो से तीन शब्द काफी होते हैं।
  • इसे सरल रखें। लंबे या जटिल शब्दों का उपयोग न करें।
  • कीवर्ड का उपयोग करें। डोमेन नाम में अपने विषय से जुड़ा कोई कीवर्ड सम्मिलित करें। उदाहरण के लिए, यदि आप सिएटल में कॉफी बीन्स बेचते हैं, तो Seattlecoffeebeans.com ट्राई करें।
  • संख्याओं का उपयोग न करें। संख्याएं भ्रामक और याद रखने में कठिन हो सकती हैं।
  • अपने ब्रांड के नाम का उपयोग करें। ज़्यादा से ज़्यादा पहचान पाने के लिए एक ऐसा डोमेन नाम खरीदें जिसमें आपके ब्रांड का नाम शामिल हो।

मदद चाहते हैं? उचित डोमेन नाम चुनने के सुझावों के लिए हमारी यह आसान-सी गाइड देखें।

अपने आईडिया को हमारे डोमेन सर्च टूल में दर्ज करें और देखें कि वह उपलब्ध है या नहीं।

जी नहीं, एक बार डोमेन नेम रजिस्टर करने पर आप उसे बदल नहीं सकते। हालांकि, आप एक नया डोमेन रजिस्टर कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट को उस पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से जब कोई विज़िटर आपके पुराने डोमेन पर जाते हैं, तो उन्हें अपने आप नए डोमेन पर भेज दिया जाता है।

डोमेन को रीडायरेक्ट करने के तरीके पर हमारी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देखें।

डोमेन रजिस्ट्रेशन की न्यूनतम अवधि एक वर्ष है। आप Hostinger के साथ .com, .net, .org जैसे डोमेन अधिकतम तीन वर्ष के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। .ai जैसे कुछ डोमेन के लिए न्यूनतम दो वर्ष के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है।

अपनी वेबसाइट को बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन बनाए रखने के लिए हम स्वचालित रिन्यूअल सक्रिय करने की सलाह देते हैं।

डोमेन की उपलब्धता की जांच करना निःशुल्क है और डोमेन नाम खरीदने के लिए कोई विशेष आवश्यकता नहीं है। हमें केवल आपकी संपर्क जानकारी और एक वैध भुगतान विधि की आवश्यकता होती है।

आप हमारे साथ डोमेन भी खरीद सकते हैं और उन्हें किसी अन्य होस्टिंग प्रदाता की ओर इंगित भी कर सकते हैं।

जी हां। जब आप कोई डोमेन खरीदते हैं, तो उस पर आपका स्वामित्व होता है – न कि डोमेन रजिस्ट्रार का।

Hostinger पर स्विच करने के लिए हमारी डोमेन ट्रांसफर सेवा का उपयोग करना आसान है। इस प्रक्रिया के हर कदम पर हम आपकी मदद करेंगे।

TLD का अर्थ है टॉप-लेवल डोमेन। यह डोमेन के अंत का भाग होता है, जैसे कि .com.

ccTLD का अर्थ है कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन। यह TLD की उप-श्रेणी है जो किसी विशेष देश को दर्शाती है। उदाहरण के लिए, .co.uk, .de, .mx और .fr, सभी ccTLD हैं।

gTLD का अर्थ है जेनेरिक टॉप-लेवल डोमेन। gTLDs सबसे आम प्रकार के डोमेन नाम हैं, क्योंकि इस श्रेणी में .com डोमेन शामिल है, जिसके बाकी ccTLD की तुलना में अधिक रजिस्ट्रेशन हैं।

ऐतिहासिक दृष्टि से .com, .org, .net, .edu, .gov और .mil मुख्य gTLD हुआ करते थे। लेकिन .online, .xyz और .name. जैसे TLDs के आने से डोमेन एक्सटेंशन्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Hostinger इंस्टेंट एक्टिवेशन प्रदान करता है, जिससे आप अपने पसंदीदा डोमेन नाम का उपयोग तुरंत शुरू कर सकें।

हमने अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज़ कर दी है। हमारे डोमेन चेकर के साथ डोमेन नाम की उपलब्धता जांचने से लेकर उसे रजिस्टर करने में अब कुछ ही मिनट लगते हैं।

Hostinger के साथ बेहतरीन डोमेन मुफ्त में पाना अब बहुत ही आसान है। आपको बस 12 माह या उससे अधिक अवधि के Premium या Business वेब होस्टिंग प्लान के लिए साइन अप करना होगा। आप एक वर्ष के लिए मुफ्त डोमेन रजिस्ट्रेशन पाएंगे। यह ऑफर हमारे वार्षिक Business Premium ईमेल होस्टिंग प्लान पर भी लागू होता है।

जानें कि आप अपना मुफ्त डोमेन कैसे पा सकते हैं

जी हां, आप अपना डोमेन नाम बेच सकते हैं। इस प्रक्रिया में आमतौर पर अपने डोमेन को मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध करने, इसकी कीमत निर्धारित करने और बिकने के बाद स्वामित्व हस्तांतरित करने का समावेश होता है।

अधिक जानकारी के लिए डोमेन नाम कैसे बेचें पर हमारी गाइड देखें।

यदि आपका पसंदीदा डोमेन नाम पहले से ही किसी और द्वारा लिया जा चुका है, तो अपना एक्सटेंशन बदलकर देखें। आमतौर पर सबसे लोकप्रिय एक्सटेंशन लिए जा चुके होते हैं, लेकिन .co.uk जैसे देश विशेष या .xyz जैसे कम उपयोग किए जाने वाले एक्सटेंशन शायद उपलब्ध हों। हमारा डोमेन चेकर आपको अन्य बेहतरीन विकल्पों की सलाह भी देगा।

डोमेन गोपनीयता सुरक्षा कभी-कभी RDAP सुरक्षा के नाम से जानी जाती है (जो पहले WHOIS के नाम से जानी जाती थी), क्योंकि यह डोमेन नाम के मालिक के बारे में कुछ जानकारी छिपाती है जो अन्यथा सार्वजनिक RDAP लुकअप के माध्यम से खोजी जा सकती है।

गोपनीयता सुरक्षा डोमेन रजिस्ट्रार को आपके नाम, पते, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस और बिज़नेस के नाम को सामान्य, न पहचाने जाने योग्य जानकारी में बदलने की क्षमता प्रदान करती है।

प्रत्येक gTLD का अपना अलग अर्थ होता है। तो ऐसा gTLD चुनें जो आपकी वेबसाइट के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हो।

.com वाले डोमेन नाम आमतौर पर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं। हालांकि इन्हें डिफॉल्ट विकल्प भी माना जाता है, क्योंकि यह विश्वसनीयता दर्शाते हैं।.net डोमेन नेटवर्किंग कंपनियों, जैसे इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा उपयोग किए जाते थे। लेकिन अब .net भी बहुउद्देश्यीय हो चुका है।

.org डोमेन का उपयोग आज भी बड़े पैमाने पर अपने मूल उद्देश्य के लिए किया जा है, जैसे दान, समुदायों और स्थानीय संगठनों के लिए। वही, .info डोमेन सूचना-आधारित वेबसाइट्स जैसे Wiki और ट्यूटोरियल साइट्स की ओर लक्षित होते हैं।

इन सभी gTLDs के साथ कुछ गुंजाईश होती है।। ऐसा कोई नियम नहीं है कि आप अपने उद्देशय के लिए किसी एक प्रकार के TLD का ही उपयोग कर सकते हैं।

अपनी वेबसाइट के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक डोमेन नाम खरीदते समय उपरोक्त जानकारी का उपयोग गाइड के रूप में करें।

एक वेबसाइट बनाने के अलावा, आप अपने डोमेन का उपयोग name@surname.com जैसा प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस बनाने के लिए कर सकते हैं, जो सामान्य ईमेल एड्रेस से अधिक विश्वसनीय लगता है। आप विज़िटर्स को अपनी सोशल प्रोफाइल्स जैसे Instagram, Linkedin, Facebook, या किसी भी अन्य पेज पर रीडायरेक्ट करने के लिए डोमेन फॉरवर्डिंग भी सेट-अप कर सकते हैं, जिससे वे उसे आसानी से ढूंढ़ सकें।

डोमेन नाम आपके घर के पते की तरह होता है और वेब होस्टिंग आपके घर की तरह। आपके डोमेन के ज़रिए लोग आपकी साइट ढूंढ़ते हैं, वहीं होस्टिंग एक ऑनलाइन जगह है जिसमें आपका वेबसाइट डेटा स्टोर होता है। एक वेबसाइट पब्लिश करने के लिए आपको डोमेन और होस्टिंग खरीदनी होगी, जिससे विज़िटर्स आसानी से इंटरनेट पर आपकी साइट को ढूंढ पाएं।

आप दोनों में से एक भी ले सकते हैं, लेकिन यह साथ में बेहतरीन परिणाम देते हैं। यही कारण है कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां डोमेन नाम प्रदान करती हैं, और कई डोमेन रजिस्ट्रार होस्टिंग सेवाएं प्रदान करते हैं।

अधिक जानना चाहते हैं? डोमेन नामों और होस्टिंग के बीच का अंतर जानने के लिए हमारी पूरी गाइड पढ़ें।

प्रीमियम डोमेन नाम उच्च-मूल्य वाले डोमेन होते हैं जो छोटे, याद रखने में आसान होते हैं या जिनमें लोकप्रिय कीवर्ड्स (जैसे media.tech या store.online) का समावेश होता है। उनकी मार्किट वैल्यू के कारण उनकी शुरुआती कीमत अधिक होती है और आमतौर पर नवीनीकरण शुल्क भी अधिक होता है।