किसी भी वेबसाइट का क्लोन बनाएं। उसे AI की मदद से बदलें।
एक वेबसाइट क्लोनर जो आपको सुधार करने की सुविधा प्रदान करता है
URL से जनरेट करें
AI की मदद से रिडिज़ाइन करें
अपने प्रोजेक्ट का स्वामित्व अपने पास रखें
कोई भी काम हो, AI की मदद से उसे और भी तेज़ी से पूरा करें
नए सिरे से शुरुआत किए बिना माइग्रेट करें
किसी पुरानी वेबसाइट को मॉडर्न बनाएं
किसी वेबसाइट को नए उद्देश्य के लिए अनुकूलित करें
किसी क्लाइंट की वेबसाइट रिक्रिएट करें
वेबसाइट को बहुभाषी बनाएं
प्रोटोटाइप और प्रयोग करें
AI का उपयोग करके वेबसाइट कैसे क्लोन करते हैं
URL पेस्ट करें
रिव्यू और कस्टमाइज़ करें
एक क्लिक में पब्लिश करें
जानें कि आप Hostinger AI बिल्डर के साथ और क्या-क्या बना सकते हैं
AI वेबसाइट क्लोनर के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
वेबसाइट क्लोनर क्या होता है?
वेबसाइट क्लोनर Hostinger AI बिल्डर का एक ऐसा फीचर है जो URL से किसी मौजूदा वेबसाइट को रिक्रिएट करता है, उसकी संरचना, स्टाइल और कॉन्टेंट को एक एडिट करने योग्य, इंटरैक्टिव प्रोजेक्ट के रूप में तैयार करता है। बस एक लिंक पेस्ट करें और AI एक शुरुआती बिंदु तैयार करेगा, जिसे आप अपने अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
वेबसाइट क्लोनिंग फीचर किसके लिए है?
वेबसाइट क्लोनिंग उन सभी लोगों के लिए बनाई गई है जिनके पास पहले से ही कोई वेबसाइट है, चाहे वह उनकी अपनी हो, किसी क्लाइंट की हो, या फिर वे किसी पुरानी वेबसाइट पर माइग्रेट कर रहे हों। यह विशेष रूप से छोटे बिज़नेस मालिकों के लिए उपयोगी है जो किसी एजेंसी की मदद लिए बिना अपनी पुरानी वेबसाइट को नया रूप देना चाहते हैं; फ्रीलांसरों और एजेंसियों के लिए जो अपने क्लाइंट की वेबसाइट तेज़ी से दोबारा बनाना चाहते हैं; और उन सभी के लिए जो किसी अन्य वेबसाइट बिल्डर, WordPress या इसी तरह के प्लेटफॉर्म से माइग्रेट कर रहे हैं।
क्या मैं किसी भी वेबसाइट को क्लोन कर सकता/सकती हूं?
आप जिस भी वेबसाइट का URL प्रदान करेंगे उसका नया संस्करण बना पाएंगे, बस आपको उसका मालिक होना चाहिए या आपके पास उसे उपयोग करने की अनुमति होनी चाहिए। AI बिल्डर वेबसाइट के दृश्यमान कॉन्टेंट और संरचना का विश्लेषण करके आपका संस्करण तैयार करता है। परिणाम मूल साइट की जटिलता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
क्या मैं क्लोन की गई वेबसाइट को एडिट कर सकता/सकती हूं?
जी हां, वेबसाइट इसलिए ही तो क्लोन की जाती है। एक बार आपकी वेबसाइट बन जाने के बाद, आप टेक्स्ट, रंग, इमेजेस, लेआउट और कंपोनेंट्स को सीधे एलिमेंट्स का चयन करके या AI चैट में बदलावों का वर्णन करके बदल सकते हैं।
क्या मैं इसका कोड एडिट कर सकता/सकती हूं?
जी हां। यदि आप अधिक नियंत्रण चाहते हैं, तो आपके लिए पूर्ण कोड एडिटिंग उपलब्ध है। इसके साथ आप विज़ुअल एडिटर से परे जाकर प्रोजेक्ट को अपनी आवश्यकतानुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं और उसमें विस्तार कर सकते हैं।
क्या क्लोन की गई वेबसाइट बिल्कुल वैसी ही दिखेगी?
क्लोन की गई वेबसाइट काफी हद तक मूल वेबसाइट जैसी दिखेगी, लेकिन वह पूरी तरह उसकी कॉपी नहीं होगी। सभी लेआउट, एनिमेशन या अत्यधिक कस्टम एलीमेंट्स एकदम वैसे ही ट्रांसफर हों ऐसा ज़रूरी नहीं है। इसके आगे, आप AI प्रॉम्प्ट्स या मैनुअल ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिट्स का उपयोग करके लेआउट से लेकर कॉन्टेंट तक कुछ भी एडजस्ट कर सकते हैं।
क्या वेबसाइट को क्लोन और एडिट करने के लिए मुझे कोडिंग आनी चाहिए?
बिल्कुल भी नहीं। बस एक URL पेस्ट करें, फिर सरल भाषा में AI बिल्डर को आवश्यक बदलावों के बारे में बताएं – यह बाकी काम संभाल लेगा – किसी डिज़ाइन या तकनीकी कौशल की आवश्यकता नहीं है।
क्या वेबसाइट क्लोनिंग को मुफ्त में ट्राई किया जा सकता है?
आप बिल्कुल मुफ्त में शुरुआत कर सकते हैं, क्रेडिट कार्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको अपनी पहली रिक्रिएट की गई वेबसाइट जनरेट और एडिट करने के लिए AI क्रेडिट्स मिलेंगे। जब आप पब्लिश करने के लिए तैयार हो जाएं, तो हमारा कोई सशुल्क प्लान चुनें; होस्टिंग और डोमेन पहले से ही शामिल हैं।