अपना डोमेन Hostinger पर क्यों ट्रांसफर करें?

समय का कोई नुकसान नहीं

अधिकांश डोमेन ट्रांसफर में आपके डोमेन की वर्तमान समाप्ति तिथि से 1 वर्ष के लिए रिन्यूअल शामिल होता है।

सरल डोमेन प्रबंधन

Hostinger उपयोगकर्ताओं और वेबसाइट डेवलपरों की उन्नत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के टूल्स प्रदान करता है।

मुफ्त गोपनीयता सुरक्षा

प्रत्येक योग्य डोमेन रजिस्ट्रेशन के साथ मुफ्त WHOIS गोपनीयता सुरक्षा समाविष्ट है।
4 आसान चरणों में डोमेन नाम ट्रांसफर करें:

4 आसान चरणों में डोमेन नाम ट्रांसफर करें:

आप जिस डोमेन को ट्रांसफर करना चाहते हैं उसे दर्ज करें

बस अपना डोमेन नाम दर्ज करें और 'ट्रांसफर करें' पर क्लिक करें।
आप जिस डोमेन को अपने वर्तमान रजिस्ट्रार पर ट्रांसफर करना चाहते हैं उसे अनलॉक करें।
EPP कोड या डोमेन ट्रांसफर ऑथोराइज़ेशन कोड दर्ज करें और ट्रांसफर की पुष्टि करें।
आपकी अपनी डोमेन रजिस्ट्री से पुष्टिकरण पत्र प्राप्त होगा।

डोमेन ट्रांसफर के लिए हमारी कीमतें देखें

डोमेन एक्सटेंशनपहले वर्ष के लिएरिन्यूअल की कीमतट्रांसफर करें
.in
.com
.tech
.co.in
.org
.shop
.store
.online
.net
.io

डोमेन ट्रांसफर के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न

डोमेन नाम ट्रांसफर का अर्थ है अपने डोमेन रजिस्ट्रेशन को अपने वर्तमान रजिस्ट्रार से Hostinger पर ट्रांसफर करना। ऐसा करने से आपकी डोमेन सेटिंग्स और नवीनीकरण का प्रबंधन करने की ज़िम्मेदारी आपके नए प्रदाता पर चली जाती है। वहीं, आपकी वेबसाइट, ईमेल और स्वामित्व संबंधी विवरण में कोई परवर्तन नहीं आता है।

अपने डोमेन को Hostinger पर ट्रांसफर करने से आप अपनी होस्टिंग और डोमेन को एक ही यूज़र-फ्रेंडली डैशबोर्ड से प्रबंधित कर पाते हैं। हमारी प्रतिस्पर्धी कीमतें पारदर्शी दरें और कम नवीनीकरण शुल्क सुनिश्चित करती हैं, जिससे आपसे कुछ छुपा न रहे। साथ ही, 24/7 विशेषज्ञ सहायता के साथ आपको जब भी आवश्यकता हो तभी तुरंत सहायता प्राप्त होती है।

सबसे पहले जांच करें कि आप डोमेन ट्रांसफर शुरू करने के लिए योग्य हैं या नहीं। सामान्य तौर पर किसी डोमेन को नए रजिस्ट्रार के पास मूव करने से पहले उसे कम से कम 60 दिनों के लिए रजिस्टर होना चाहिए।

यदि आप योग्य हैं, तो अपने मौजूदा रजिस्ट्रार के डैशबोर्ड से उस डोमेन को अनलॉक करें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं और सत्यापन कोड (जिसे EPP या ट्रांसफर कोड भी कहते हैं) प्राप्त करें। फिर, हमारे डोमेन ट्रांसफर पेज पर दिए गए फील्ड में अपना डोमेन नाम दर्ज करें, स्क्रीन पर दिए गए चरणों का पालन करें और ट्रांसफर शुरू करने के लिए सत्यापन कोड प्रदान करें। अधिक विस्तृत निर्देशों के लिए, Hostinger पर डोमेन कैसे ट्रांसफर करें पर हमारा सहायता लेख पढ़ें।

ध्यान दें कि रजिस्ट्रार द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद आपको ट्रांसफर अनुरोध को सत्यापित करने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए अपना ईमेल अवश्य देखें।

Hostinger पर डोमेन ट्रांसफर करने में अधिकतम सात दिन लगते हैं। अगर आपका मौजूदा रजिस्ट्रार डोमेन जल्दी रिलीज़ कर दे और आप तुरंत अपने ईमेल में ट्रांसफर अनुरोध की पुष्टि कर दें, तो यह प्रक्रिया और भी तेज़ हो सकती है। कुछ डोमेन रजिस्ट्रीज़ भी डोमेन ट्रांसफर की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करती हैं, लेकिन यह आपके द्वारा ट्रांसफर किए जा रहे डोमेन एक्सटेंशन पर निर्भर करता है।

चिंता न करें, आपकी वेबसाइट और ईमेल सामान्य रूप से काम करेंगे और हम बैकग्राउंड में ट्रांसफर प्रक्रिया का ध्यान रखेंगे।

जी नहीं, डोमेन ट्रांसफर मुफ्त नहीं है। इस प्रक्रिया में कई पक्ष शामिल होते हैं, जिनमें इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) और विभिन्न डोमेन रजिस्ट्रीज़ शामिल हैं, जो कुल लागत को प्रभावित करती हैं।

डोमेन ट्रांसफर के लिए आप जो कीमत चुकाते हैं वह आपके द्वारा चुने गए डोमेन एक्सटेंशन पर निर्भर करती है, क्योंकि प्रत्येक रजिस्ट्री अपनी बुनियादी कीमत तय करती है। .com, .net या .org जैसे अधिकतर सामान्य टॉप-लेवल डोमेंस (gTLD) के लिए, ट्रांसफर शुल्क में आमतौर पर आपके डोमेन रजिस्ट्रेशन का एक वर्ष का नवीनीकरण शामिल होता है।

जी हां, आप बिना होस्टिंग के डोमेन नाम का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस (जैसे you@businessname.com) बनाने के लिए और डोमेन को किसी मौजूदा वेबसाइट, जैसे कि सोशल मीडिया पेज, पर रीडायरेक्ट करने के लिए। आप डोमेन पार्किंग के माध्यम से डोमेन को भविष्य में उपयोग के लिए आरक्षित भी कर सकते हैं। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं, तो यह आपके ब्रांड की सुरक्षा का एक अच्छा तरीका है, क्योंकि इससे आप दूसरों से पहले अपना डोमेन नाम क्लेम कर पाते हैं।