होस्टिंगर ईकॉमर्स
- न्यूज़लेटर ऑप्ट-इन सिंक देखें
- छोड़े गए कार्ट और खरीद के बाद के स्वचालन
- स्टोर उत्पादों और डिस्काउंट कोड के बारे में एआई की जागरूकता
- खरीद व्यवहार के आधार पर ग्राहकों को वर्गीकृत करें।जल्द आ रहा है
इसमें क्या शामिल है:
Starter प्लान की सारी सुविधाएं, साथ ही:
Growth प्लान की सारी सुविधाएं, साथ ही:
इसमें क्या शामिल है:
Starter प्लान की सारी सुविधाएं, साथ ही:
Growth प्लान की सारी सुविधाएं, साथ ही:
दिखाई गई कीमत इस सेवा का मासिक दर है, जिसमें लागू होने वाले टैक्स का समावेश नहीं है।
ईमेल कुछ ही सेकंड में तैयार हो जाते हैं
साप्ताहिक कैंपेन आइडियाज़
ऑप्टिमाइज़्ड सेंडिंग
Light blue seasonal picks newsletter
Neutral UGC style spotlight newsletter
Dark red flash sale promo newsletter
Minimal price drop promo newsletter
Peach and green sale newsletter
आपके द्वारा भेजे जाने वाले प्रत्येक ईमेल के लिए ओपन रेट, क्लिक रेट और एंगेजमेंट देखें।
अपने सबसे सक्रिय सब्सक्राइबर्स को लक्षित करें या उन सब्सक्राइबर्स को वापस अपने साथ जोड़ें जो निष्क्रिय हो गए हैं।
ग्राहकों को अपनी साइट पर वापस लाएँ
ग्राहकों के साथ संबंध बनाएं
कैंपेन तेजी से बनाएं
चाहे आप WordPress का उपयोग करें या AI बिल्डर का, आपके मौजूदा कॉन्टैक्ट्स Reach के साथ सिंक हो जाएंगे और नए कॉन्टैक्ट्स स्वचालित रूप से जुड़ जाएंगे।
अपने ब्रांड के अनुरूप आकर्षक फॉर्म्स डिज़ाइन करें। Reach में अपना फॉर्म बनाएं, फिर कॉन्टैक्ट्स एकत्रित करने के लिए इसे किसी भी प्रकार की साइट पर जोड़ें।
आपके कॉन्टैक्ट्स लेकर आने के अन्य तरीके
अपनी सूची इंपोर्ट करें
आपकी मौजूदा सूचियों को मिनटों में ट्रांसफर करने के लिए एकदम सही।
API से कनेक्ट करें
आप जिस भी टूल या प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, उससे Reach में संपर्क जोड़ें।
"Hostinger Reach के साथ मैं लीड्स एकत्र करता हूं, उन्हें सेगमेंट करता हूं और ढेरों टूल्स की ज़रूरत के बिना उन्हें भेजता हूं। सब कुछ एक जगह पर मौजूद है।"
"मुझे Hostinger की होस्टिंग पहले से ही पसंद थी, लेकिन Reach ने मुझे और भी सरप्राइज़ कर दिया। इसका AI मेरा बहुत समय बचाता है – मुझे शुरू से सब कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। अपनी ऑडियंस को सेगमेंट करना भी बेहद आसान है। मैं बिल्कुल इसे रिकमेंड करता हूं।"
“Reach के साथ मैं न्यूज़लेटर भेज सकती हूं और उन लोगों का एक प्राइवेट क्लब बना सकती हूं जो वास्तव में मेरी कला में रुचि रखते हैं – यह सोशल मीडिया की तुलना में कहीं ज़्यादा पर्सनल है।”
इसे मुफ्त में इंस्टॉल किया जा सकता है। आपके मौजूदा प्लान के साथ काम करता है।
ईमेल मार्केटिंग ईमेल के माध्यम से अपनी ऑडियंस से जुड़ने का एक तरीका है। कंपनियां और क्रिएटर्स इसका उपयोग अपने सब्सक्राइबर्स को प्रमोशन संबंधित न्यूज़लेटर्स, बिज़नेस अपडेट्स या उपयोगी कॉन्टेंट भेजने के लिए करते हैं। यह अपने ब्रांड का पैमाना बढ़ाने, विश्वास अर्जित करने और अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है।
Hostinger Reach एक AI ईमेल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है जिसे उन सभी लोगों के लिए बनाया गया है जो पहले दिन से ही विस्तार करना चाहते हैं। आप जो भेजना चाहते हैं उसका विवरण करें और Reach कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल ईमेल कैंपेन तैयार करेगा। आकर्षक न्यूज़लेटर से लेकर स्वचालित फॉलो-अप तक, हर ईमेल सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचता है, जिससे आप अपने व्यवसाय को चलाने पर ध्यान केंद्रित कर पाएं। किफायती प्लान जो आपके व्यवसाय की बढ़ोतरी के साथ-साथ बढ़ते हैं, किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं, और जब भी आपको आवश्यकता हो, 24/7 सहायता उपलब्ध। आप पहले से ही Hostinger के उपयोगकर्ता हैं? Reach आपके मौजूदा सिस्टम के साथ सहजता से कनेक्ट होता है।
Hostinger Reach को सरलता, गति और अनुकूल परिणाम पाने के लिए डिज़ाइन गया है – डिज़ाइनिंग या मार्केटिंग अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं है। अधिकतम ईमेल टूल्स के विपरीत, Reach का कोर इसका AI-संचालित टेम्पलेट क्रिएटर है। चाहे आप कोई उत्पाद लॉन्च, विशेष ऑफर या न्यूज़लेटर अपडेट भेजना चाहते हों, Reach आपके लिए तुरंत एक प्रोफेशनल और मोबाइल-फ्रेंडली ईमेल तैयार करता है। यह न केवल आपके लिए कॉन्टेंट लिखता है, बल्कि आपके ईमेल के लिए सबसे अच्छा लेआउट सुझाता है और आपकी स्टाइल सेटिंग्स सेव करके आपकी मेहनत बचाता है।
प्रत्येक टेम्पलेट कस्टमाइज़ेबल है, ताकि आपके ईमेल आपके ब्रांड का लुक, अनुभूति और टोन दर्शा पाएं। चूंकि हमारे टेम्पलेट्स सिद्ध सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप बनाए गए हैं, उनका डिज़ाइन पढ़ने और ऐक्सेस करने में आसानी और पाठकों के साथ जुड़ाव बनाने पर केंद्रित है।
Reach को Hostinger के बाकी प्रोडक्ट सुइट के साथ एकीकृत किया गया है। आप अपने ब्रांडेड एड्रेस से ईमेल भेजने, अपनी ऑडियंस का विश्वास अर्जित करने और ईमेल डिलीवरी में सुधार करने के लिए प्रोफेशनल डोमेन और बिज़नेस ईमेल एड्रेस सेट-अप कर सकते हैं।
Reach गति को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जिसका मतलब है कि आपके AI ईमेल्स मिनटों में एक प्रॉम्प्ट से तैयार हो जाते हैं और आप तेज़ी से ईमेल्स भेज पाते हैं। चाहे आप नए उत्पाद लॉन्च कर रहे हों या अपनी ऑडियंस को एक नए फीचर की जानकारी दे रहे हों, अब पुराने ईमेल सिस्टम आपके कैंपेन में बाधा नहीं डालेंगे।
Reach पहले वर्ष के लिए निशुल्क प्लान प्रदान करता है, जो शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त है। इस प्लान के साथ आप 200 ईमेल भेज सकते हैं और हर महीने 100 नए सब्सक्राइबर्स बना सकते हैं। सशुल्क प्लान्स की किमत इस पर आधारित होती है कि आप कितने नए कॉन्टैक्ट्स को टारगेट करना चाहते हैं और प्रति महीने कितने ईमेल्स भेजना चाहते हैं। एक बार आपकी ऑडियंस बढ़ने लगे, तो आप अपनी आवश्यकतानुसार अपना प्लान अपग्रेड कर सकते हैं। Reach के साथ आप असीमित कॉन्टैक्ट सूचियां बना सकते हैं, तो आप बिना अपने डेटा की चिंता किए निरंतर अपनी ऑडियंस में वृद्धि कर सकते हैं।
अपना फ्री ट्रायल शुरू करें और हमारे मार्गदर्शन के साथ अपना पहला सफल कैंपेन लॉन्च करें।
पहले चरण के तौर पर हम आपको एक प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस सेट-अप करने और अपना ब्रांड विवरण (नाम, लोगो, रंग) दर्ज करने की सलाह देते हैं। इससे आपके सभी ईमेल ब्रांड के अनुरूप जनरेट होंगे, कंप्लायंट होंगे और भेजने के लिए तैयार होंगे। यदि आपका डोमेन Hostinger के साथ ही है, तो आप एक क्लिक में ईमेल भेजने के लिए अपने डोमेन को तैयार कर सकते हैं।
इसके बाद, अपने कैंपेन का लक्ष्य स्पष्ट करें, जैसे एक वेलकम ईमेल या उत्पाद का प्रमोशन। Reach आपके लिए एक पूर्ण रूप से तैयार ईमेल जनरेट करेगा, जिसका कॉन्टेंट, लेआउट और डिज़ाइन आपके ब्रांड के अनुकूल होगा। आप इसे कॉन्टेंट एडिटर में मैन्युअल रूप से कस्टमाइज़ कर सकते हैं या AI से ही एडिट करवा सकते हैं।
ईमेल कैंपेन लॉन्च करने के लिए आपको इसे एक नाम देना होगा और ईमेल टेम्पलेट व प्राप्तकर्ता चुनने होंगे। ईमेल भेजने से पहले आप खुद को एक टेस्ट ईमेल भेजकर इनबॉक्स में इसका प्रीव्यू देख सकते हैं।
कैंपेन भेजने के बाद आप बिना किसी अतिरिक्त सेटअप के, अपने डैशबोर्ड में ही रियल-टाइम परफॉर्मेंस ट्रैक कर सकते हैं, जैसे ओपन और क्लिक रेट।
जी हां, Hostinger Reach ड्रिप कैंपेंस सपोर्ट करता है। आप एक नया ऑटोमेशन सेट-अप करके और ईमेल चरणों के बीच विलंब एक्शन जोड़कर आसानी से एक ड्रिप कैंपेन बना सकते हैं। इससे आप अपने कैंपेन लक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक संदेश के बीच के समय को नियंत्रित कर सकते हैं, चाहे वह कुछ घंटे, दिन या सप्ताह का हो।
चीज़ों को और भी आसान बनाने के लिए, Reach वेलकम श्रृंखला, विश्वास बनाने वाले क्रमों और प्रमोशनल कैंपेंस के लिए पूर्व-निर्मित ऑटोमेशन टेम्प्लेट्स प्रदान करता है, ताकि आप कुछ ही क्लिक में प्रभावी ईमेल फ्लो शुरू कर पाएं। अधिक अपडेट्स के लिए पब्लिक Hostinger रोडमैप देखें।
चाहे आप नए सिरे से शुरू कर रहे हों या एक मौजूदा आइडिया पर काम कर रहे हों, Reach के साथ आप बेहद आसानी से अपनी ईमेल सूची बड़ी कर सकते हैं।
आप अपने Hostinger वेबसाइट बिल्डर या WordPress साइट के साथ एक सब्सक्राइबर सूची जोड़ सकते हैं, और Reach उसमें आपके नए कॉन्टैक्ट्स सिंक कर देगा, जिससे आपकी सूची बिना किसी मेहनत के स्वचालित रूप से अपडेटेड रहेगी।
यदि आपके पहले से ही सब्सक्राइबर्स हैं, तो आप एक CSV फाइल का उपयोग करके उन्हें अपलोड कर सकते हैं या कुछ ही क्लिक्स में मैन्युअल रूप से भी उन्हें जोड़ सकते हैं।
आप अपने अनुसार ईमेल सूची तैयार कर सकते हैं, और Reach उसे फ्लेक्सिबल और बिगिनर-फ्रेंडली बनाए रखेगा; साथ ही आपके द्वारा पहले से उपयोग किए जाने वाले टूल्स के साथ पूर्ण रूप से एकीकृत भी।
Reach द्वारा भेजे गए हर ईमेल में अनसब्सक्राइब लिंक और आपके बिज़नेस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी मौजूद होती है, जिससे आपको CAN-SPAM और GDPR का अनुपालन करने में मदद मिलती है। यह ऑप्ट-आउट्स को भी स्वचालित रूप से प्रबंधित करता है और मिटाए गए कॉन्टैक्ट्स को अनामीकृत करता है। उच्च डिलीवरबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए Reach SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड्स सेट-अप करता है, ताकि आपके ईमेल प्राप्तकर्ताओं के स्पैम फोल्डर में न जाएं। इससे आपके ईमेल के सीधे इनबॉक्स में जाने की संभावना बढ़ती है।
इस समय Hostinger Reach तृतीय-पक्ष API एकीकरण सपोर्ट नहीं करता है।
इस टूल को एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें ईमेल कैंपेन बनाने, भेजने और ट्रैक करने के लिए आवश्यक सभी साधन हैं।
यदि आप किसी विशिष्ट एकीकरण का उपयोग करना चाहते हैं, तो हमारे साथ अपना फीडबैक शेयर करें। इससे हमें Reach के अगले संस्करणों को आकार देने में मदद मिलेगी।
यह वेबसाइट उन कुकीज़ का उपयोग करती है जो साइट के ठीक से काम करने और आप हमारी साइट से कैसे इंटरैक्ट करते हैं, इस पर डेटा जुटाने और मार्केटिंग के उद्देश्यों के लिए आवश्यक हैं। अपनी स्वीकृति देकर हमारी कुकी नीति के अनुसार ऐड टार्गेटिंग, पेर्सनलाइज़ेशन और विश्लेषण करने के लिए आप इन कुकीज़ को अपने डिवाइस पर स्टोर करने से सहमत हैं।