ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर
AI के साथ आसानी से अपना ऑनलाइन स्टोर बनाएं
एक ई-कॉमर्स वेबसाइट जिसे लॉन्च करना और चलाना आसान है
एक ऑनलाइन स्टोर बनाएं
एआई चैट के साथ अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट डिजाइन करें या एक टेम्पलेट चुनें, फिर उसे एआई या ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर के साथ कस्टमाइज़ करें।
जब आप तैयार हों तब बेचना शुरू करें
जब आप बिक्री के लिए तैयार हों, तो अपने प्लान में ई-कॉमर्स जोड़ें। प्लेटफ़ॉर्म बदलने या जटिल सेटअप की आवश्यकता के बिना ऑर्डर लेना शुरू करें।
0% ट्रांज़ैक्शन शुल्क
Hostinger के 0% लेनदेन शुल्क और 100 से अधिक भुगतान विधियों के साथ अपनी कमाई का अधिक हिस्सा अपने पास रखें।
आसानी से दुनिया में कहीं भी डिलीवर करें
शिपिंग लेबल प्रिंट करने, ऑर्डर ट्रैक करने और डीएचएल, फेडेक्स और यूपीएस सहित 40 से अधिक कैरियर तक पहुंचने के लिए शिप्पो से जुड़ें।
हमारे ई-कॉमर्स टेम्प्लेट्स के साथ अपना समय बचाएं और आसानी से अपडेट करें
उत्पाद, सेवाएं और अन्य चीजें बेचें
भौतिक उत्पाद
डिजिटल उत्पाद
सब्सक्रिप्शंस
सेवाएं
प्रिंट-ऑन-डिमांड
गिफ्ट कार्ड्स
बिल्ट-इन मार्केटिंग और SEO के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करें
Google और AI सर्च में दिखाई दें
अपने स्टोर और उत्पादों को खोज परिणामों में बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने के लिए अंतर्निहित एसईओ टूल का उपयोग करें।
अपने स्टोर का विपणन करें
Google Analytics और Meta Pixel की मदद से अपने स्टोर के प्रदर्शन को ट्रैक करें और Google Ads के ज़रिए ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचें।
ग्राहकों को वापस लाएँ
Hostinger Reach उपयोग करके एआई की मदद से मार्केटिंग ईमेल जेनरेट करें, ग्राहकों से जुड़े रहें और बार-बार खरीदारी को प्रोत्साहित करें।
लाखों लोग होस्टिंगर को क्यों चुनते हैं?
AI वेबसाइट बिल्डर लगभग सभी मैनुअल कार्यों को पूरा करता है। मैंने इसके साथ जो वेबसाइट बनाई वो एकदम शानदार थी। मुझे उसमें कुछ ही बदलाव करने पड़े।
Hostinger AI वेबसाइट बिल्डर बेहद यूज़र-फ्रेंडली है, न्यूनतम तकनीकी ज्ञान वाले लोग भी इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
Hostinger के AI टूल्स के साथ वेबसाइट बनाना इतना मुश्किल नहीं लगता है।
Hostinger AI बिल्डर डेवलपमेंट को अविश्वसनीय रूप से तेज़ बनाता है। मैं तेज़ी से आइडियाज़ को डिज़ाइन, प्रोटोटाइप और लॉन्च कर सकता हूं, बिना समय बर्बाद किए।
Hostinger के AI टूल्स मेरी बिल्ट-इन टेक टीम बन गए हैं। जब भी मुझे कोई तकनीकी समस्या आती है, मैं बस AI एजेंट Hostinger एजेंट से पूछता हूं और मेरी समस्या तुरंत हल हो जाती है।
मैंने AI की मदद से पहला टेम्पलेट बनाया। यह बहुत आसान है। अब मुझे कुछ भी बदलने, इमेज अपलोड करने या नया पेज बनाने में कोई मेहनत नहीं लगती है।
Hostinger AI वेबसाइट बिल्डर के साथ मैं वेबसाइट बनाने की जानकारी के बिना शुरुआत कर पाई, और मैं लेआउट, फॉन्ट और कॉन्टेंट को खुद ही एडजस्ट कर पाई।
AI वेबसाइट बिल्डर लगभग सभी मैनुअल कार्यों को पूरा करता है। मैंने इसके साथ जो वेबसाइट बनाई वो एकदम शानदार थी। मुझे उसमें कुछ ही बदलाव करने पड़े।
Hostinger AI वेबसाइट बिल्डर बेहद यूज़र-फ्रेंडली है, न्यूनतम तकनीकी ज्ञान वाले लोग भी इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
Hostinger के AI टूल्स के साथ वेबसाइट बनाना इतना मुश्किल नहीं लगता है।
Hostinger AI बिल्डर डेवलपमेंट को अविश्वसनीय रूप से तेज़ बनाता है। मैं तेज़ी से आइडियाज़ को डिज़ाइन, प्रोटोटाइप और लॉन्च कर सकता हूं, बिना समय बर्बाद किए।
Hostinger के AI टूल्स मेरी बिल्ट-इन टेक टीम बन गए हैं। जब भी मुझे कोई तकनीकी समस्या आती है, मैं बस AI एजेंट Hostinger एजेंट से पूछता हूं और मेरी समस्या तुरंत हल हो जाती है।
मैंने AI की मदद से पहला टेम्पलेट बनाया। यह बहुत आसान है। अब मुझे कुछ भी बदलने, इमेज अपलोड करने या नया पेज बनाने में कोई मेहनत नहीं लगती है।
Hostinger AI वेबसाइट बिल्डर के साथ मैं वेबसाइट बनाने की जानकारी के बिना शुरुआत कर पाई, और मैं लेआउट, फॉन्ट और कॉन्टेंट को खुद ही एडजस्ट कर पाई।
ई-कॉमर्स वेबसाइट कैसे बनाएं
अपना स्टोर डिज़ाइन करें
अपने प्लान में ई-कॉमर्स जोड़ें
प्रकाशित करें और बेचना शुरू करें
ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
ईकॉमर्स वेबसाइट क्या है?
ईकॉमर्स वेबसाइट इंटरनेट पर एक ऐसी जगह है जहां लोग ऑनलाइन उत्पाद और सेवाएं खरीद सकते हैं। ऐसे में जब ग्राहक शॉपिंग कार्ट के द्वारा भुगतान करते हैं तो वे डिजिटल उत्पाद डाउनलोड कर सकते हैं या भौतिक उत्पाद अपने भौतिक पते पर शिप करवा सकते हैं।
एक ऑनलाइन शॉप किसी छोटे व्यवसाय को दर्शा सकता है जो सिंगल पेज वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मार्केटप्लेस में घर पर बने हज़ारों उत्पाद बेचता हो।
ऑनलाइन स्टोर्स बिज़नेस के मालिकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करने का मौका प्रदान करते हैं, 24/7 कार्यशील बने रहने की सहूलियत प्रदान करते हैं और भौतिक स्टोर चलाने के खर्चे से भी बचाते हैं।
ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर क्या है?
अपना ऑनलाइन बिज़नेस लॉन्च करने के लिए ई-कॉमर्स या ऑनलाइन स्टोर एक ऑल-इन-वन सोल्यूशन है। उदाहरण के लिए, Hostinger ई-कॉमर्स वेबसाइट बिल्डर में वेब होस्टिंग, पहले वर्ष के लिए मुफ्त कस्टम डोमेन नाम, मुफ्त ईमेल, विभिन्न ई-कॉमर्स टूल्स और ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए आवश्यक बिल्ट-इन सुविधाएं शामिल हैं।
आप अधिकतम 1000 उत्पाद अपलोड कर सकते हैं, टैक्स की गणना कर सकते हैं, डिलीवरी विकल्प सेट-अप कर सकते हैं और कई भुगतान विधियां प्रदान कर सकते हैं। साथ ही आप उत्पाद विवरण लिखने और अपनी मार्केटिंग रणनीति में मदद पाने के लिए AI टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। सफलता की ऊंचाइयां छूने की शुरुआत सिर्फ एक आइडिया से होती है – हमारा AI ऑनलाइन स्टोर बिल्डर आपके हिस्से की सारी मेहनत कर चुटकियों में आपका ऑनलाइन स्टोरफ्रंट तैयार करता है।
अब तक नहीं जानते कि आप कौनसे उत्पाद बेचना चाहते हैं? हमारे ट्रेंडिंग उत्पादों की सूची देखें जो इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
ईकॉमर्स वेबसाइट कैसे बनाई जाती है?
आप ईकॉमर्स सुविधाओं से लैस वेबसाइट बिल्डर या WordPress जैसे कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) का उपयोग कर सकते हैं।
बिल्डर के साथ ईकॉमर्स स्टोर बनाना सरल है, क्योंकि इन्वेंट्री प्रबंधन से लेकर भुगतान और शिपिंग विधियों तक, पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म पर चलती है। हमारे ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर के साथ आप सिर्फ चार आसान स्टेप्स में ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर सकते हैं:
- एक अनोखी ईकॉमर्स साइट बनाने के लिए AI का उपयोग करें या डिज़ाइनर-निर्मित टेम्पलेट चुनें।
- ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर और AI टूल्स के साथ अपनी वेबसाइट कस्टमाइज़ करें।
- अपने उत्पाद और उनकी इमेजेस जोड़ें। विवरण लिखें या जनरेट करें।
- अपनी साइट ऑनलाइन पब्लिश करें।
अधिक जानकारी के लिए ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर के साथ ऑनलाइन स्टोर बनाने के तरीके पर हमारा ट्यूटोरियल देखें।
एक पूरी तरह से कार्यात्मक ऑनलाइन स्टोर बनाने की क्या लागत है?
यह आपके द्वारा चुने गए वेब होस्टिंग प्रदाता और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है। Hostinger वेबसाइट बिल्डर के साथ आपको सिर्फ Business वेबसाइट बिल्डर प्लान के लिए भुगतान करना होता है, जिसकी शुरुआती कीमत {price}/माह है।
इस प्लान में उन सब चीज़ों का समावेश है जो ऑनलाइन स्टोर शुरू करने के लिए आवश्यक हैं – विश्वसनीय वेब होस्टिंग, पहले वर्ष के लिए मुफ्त कस्टम डोमेन नाम, मुफ्त ईमेल, उन्नत AI टूल्स और ईकॉमर्स सुविधाएं।
ईकॉमर्स कितना लाभदायक है?
एक ऑनलाइन वेब स्टोर पारंपरिक स्टोर की तुलना में कहीं अधिक लाभदायक हो सकता है। चूंकि आपका बिज़नेस ऑनलाइन है, इसलिए आपको बिजली, पानी और भौतिक स्टोर के किराए जैसे खर्चों के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।
आप पर अपनी भौगोलिक स्थिति या काम के घंटों को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं होंगे, क्योंकि ऑनलाइन शॉप 24/7 खुली रहती है और दुनिया के हर कोने से उसे ऍक्सेस किया जा सकता है। संभव है कि आपको अधिक कर्मचारियों की भी आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आपकी लागत कम हो जाती है।
पारंपरिक बिज़नेस की तरह ऑनलाइन बिज़नेस में भी आपकी सफलता कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें आपकी इंडस्ट्री, आला, उत्पादों या सेवाओं का चयन, मूल्य निर्धारण रणनीति और मार्केटिंग बजट का समावेश है। आमतौर पर छोटी-से-मध्यम पैमाने की ईकॉमर्स वेबसाइट्स प्रति माह कुछ सौ से लेकर हजारों डॉलर तक की कमाई अर्जित करती हैं।
क्या मैं अपने ऑनलाइन स्टोर में डिजिटल उत्पाद बेच सकता/सकती हूं?
जी हां। ईकॉमर्स सिर्फ भौतिक उत्पादों तक सीमित नहीं है।Hostinger के पूर्ण ईकॉमर्स सोल्यूशन के साथ, आपके पास अपनी इच्छानुसार कोई भी उत्पाद, जैसे ई-बुक्स, डिज़ाइन टेम्पलेट्स या म्यूजिक फाइल्स जैसे डिजिटल उत्पाद बेचने के लिए आवश्यक टूल्स होंगे।
Hostinger वेबसाइट बिल्डर के साथ आप आसानी से नए उत्पाद जोड़कर डिजिटल उत्पाद का प्रकार चुन सकते हैं। फिर आप अपनी फाइल्स अपलोड करें, उत्पाद विवरण दर्ज करें और डाउनलोड सीमाएं निर्धारित करें। जब कोई ग्राहक खरीदारी करते हैं, तो उन्हें स्वचालित रूप से ईमेल के माध्यम से डाउनलोड लिंक भेज दी जाएगी।
ऑनलाइन स्टोर बनाने में कितना समय लगता है?
Hostinger AI ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर के साथ आप अपने बिज़नेस का वर्णन करके मिनटों में पूरी तरह से कार्यात्मक ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्टोर बनाने में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना स्टोर कितना कस्टमाइज़ करना चाहते हैं और आप कितने उत्पाद बेचना चाहते हैं। चूंकि हम आपको इस प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए आवश्यक सभी टूल्स प्रदान करते हैं, इसलिए आप उसी दिन बिक्री शुरू कर सकते हैं।
क्या Hostinger अपने ऑनलाइन स्टोर बिल्डर द्वारा की गई बिक्री पर कमीशन लागू करता है?
जी नहीं। Hostinger आपके स्टोर के माध्यम से की गई बिक्री पर कमीशन शुल्क नहीं लागू करता है। इसलिए पूरा मुनाफा 100% आपका है। इससे आपको अपने उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण रणनीति तय करने में मदद मिलेगी।
हालांकि, आपके द्वारा चुने गए भुगतान गेटवे के आधार पर भुगतान प्रोसेसिंग शुल्क लागू हो सकता है।
क्या मुझे अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट बनाने के लिए सहायता मिलेगी?
जी हां। हमारी बहुभाषी ग्राहक सफलता टीम आपके किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए 24/7 उपलब्ध है। हमारे ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर में AI असिस्टेंट का समावेश है, जो आपको प्लेटफॉर्म नेविगेट करने या ऑनलाइन स्टोर बनाने के बारे में आपके सवालों का जवाब जानने में आपकी मदद करेगा।
अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए हमारे ईकॉमर्स पर हमारे व्यापक सहायता लेख, ट्यूटोरियल्स की विशाल लाइब्रेरी या Hostinger अकादमी एक्स्प्लोर करें।
क्या Hostinger ईकॉमर्स वेबसाइट बिल्डर SEO-फ्रेडंली है?
जी हां। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक ईकॉमर्स वेबसाइट का डिज़ाइन मोबाइल-फ्रेंडली, तेज़ी से लोड होने वाला और डिफॉल्ट रूप से ऑप्टिमाइज़्ड हो – चाहे आप इसे AI या प्री-बिल्ट टेम्पलेट के साथ बनाएं।
डिफॉल्ट साइटमैप को बनाने, कीवर्ड रिसर्च करने, ऑल्ट टेक्स्ट जोड़ने, मेटा टाइटल लिखने कैसे कई कार्यों में आपकी मदद करने के लिए हम आपको AI SEO असिस्टेंट टूल भी प्रदान करते हैं। और हमारा AI राइटर SEO-फ्रेडंली कॉन्टेंट लिखना पहले से कहीं अधिक आसान बना देता है।
मैं अपने ईकॉमर्स स्टोर में कितने उत्पाद या सेवाएं जोड़ सकता/सकती हूं?
आप अपने ईकॉमर्स स्टोर में अधिकतम 600 उत्पाद जोड़ सकते हैं, जिनमें अनेक प्रकार के भौतिक और डिजिटल उत्पादों से लेकर सेवाएं, अपॉइंटमेंट और दान का समावेश है।
मैं अपने ईकॉमर्स स्टोर में कौनसे भुगतान विकल्प जोड़ सकता/सकती हूं? क्या मैं एकाधिक करेंसी में बिक्री कर सकता/सकती हूं?
Hostinger वेबसाइट बिल्डर के क्लाइंट्स तीन मुख्य पेमेंट गेटवे में चयन कर सकते हैं – Stripe, Paypal और dLocal Go – जो 100 से अधिक देशों की 20 से अधिक भुगतान विधियां सपोर्ट करते हैं।
आपके लिए उपलब्ध होने वाली भुगतान विधियां आपके देश, करेंसी और उत्पादों पर निर्भर करती हैं। जहां तक करेंसी का सवाल है, आप अपने भुगतान गेटवे के आधार पर केवल एक ही करेंसी सेट अप कर सकते हैं। इनमें से अधिकांश विकल्प आपको EUR, GBP, USD और CAD जैसी लोकप्रिय करेंसी के साथ बिक्री करने की अनुमति देते हैं।
अपना चयन करने से पहले उपलब्ध विकल्पों पर रिसर्च करें – इस लेख में आपके ऑनलाइन स्टोर के लिए सपोर्टेड सभी करेंसी की सूची मौजूद है।
ट्रांज़ैक्शन शुल्क, भुगतान प्रोसेसिंग में लगने वाला समय और कानूनी आवश्यकताओं जैसे कारकों पर विचार करना न भूलें। ईकॉमर्स भुगतान से संबंधित नियमों को जानने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि आपका बिज़नेस स्थानीय कानूनों और विनियमों का पालन करता है।
क्या मैं अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट को सोशल मीडिया के साथ एकीकृत कर सकता/सकती हूं?
जी हां। आप अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ आसानी से एकीकृत कर सकते हैं। अपने स्टोर पर सोशल मीडिया आइकन जोड़ने से आपके ग्राहक Facebook, Instagram और X (Twitter) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आपसे तुरंत जुड़ सकते हैं।
अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोड़ने से आपके ब्रांड की दृश्यता भी बढ़ती है, जिससे संभावित ग्राहकों के लिए आपके उत्पादों को खोजना और खरीदारी करना आसान हो जाता है।