Hostinger Headless

किसी भी AI टूल के साथ प्रोजेक्ट बनाएं।
उसे Hostinger पर रन करें।

अपने AI-निर्मित फ्रंटएंड को Hostinger Headless से कनेक्ट करें और लॉन्च करने के लिए आवश्यक संपूर्ण बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राप्त करें: भुगतान, उत्पाद, ईमेल, कॉन्टेंट, और बहुत कुछ।
30 दिन की मनी-बैक गारंटीमिनटों में लाइव आएं24/7 ह्यूमन सपोर्ट

Hostinger में हेडलेस का क्या मतलब है?

आम हेडलेस सेटअप कॉन्टेंट, व्यापास, भुगतान, ईमेल और होस्टिंग के लिए अलग-अलग सेवाओं पर निर्भर करते हैं। Hostinger इन सभी आवश्यक बैकएंड क्षमताओं को एक साथ लेकर आता है, जिससे आपके फ्रंटएंड को एकीकृत आधार मिलता है जिस पर आप निर्माण कर सकते हैं।
एक ही प्रॉम्प्ट से बनाया गया स्टोरफ्रंट उत्पाद पेज
फ्रंटएंड

अपने तरीके से बनाएं

आपकी वेबसाइट या वेब ऐप, ऐसे AI टूल्स और फ्रेमवर्क के साथ बनाए गए जिनका आप पहले से उपयोग करते हैं। इसका पूरा स्वामित्व आपके पास।

Claude CodeCursorCodexकोई भी फ्रेमवर्क
एक ही प्रॉम्प्ट या API के माध्यम से कनेक्ट किया गया
बैकएंड

Hostinger आपके लिए चलाता है

आपके बिज़नेस टूल्स एक ही डैशबोर्ड में मौजूद होते हैं और आपके द्वारा कनेक्ट किए जाने वाले प्रत्येक फ्रंटएंड को सेवा प्रदान करते हैं। एक बार अपडेट करें, यह हर जगह दिखाई देगा।

व्यापारकॉन्टेंटहोस्टिंगग्रोथ टूल्स

स्पष्ट कीमतें, कोई छुपे हुए शुल्क नहीं

डेवलपर का कोई शुल्क नहीं, न कोई API शुल्क। हेडलेस मोड में जाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं – केवल सामान्य प्लान्स के शुल्क।

प्लान्स देखें

30 दिन की मनी-बैक गारंटी

हेडलेस समाधान, आपके बिज़नेस में जुड़ने के लिए तैयार

AI एजेंट से चेकआउट और भुगतान सेट-अप करने के लिए कह रहे हैं

ई-कॉमर्स

Hostinger Ecommerce के साथ उत्पाद, ऑर्डर, इन्वेंट्री और भुगतान प्रबंधित करेंHostinger Ecommerce को एक्स्प्लोर करें
सब्सक्राइबर्स जुटाएं और ऐसे न्यूज़लेटर व ऑफर भेजें जिन्हें लोग वास्तव में खोलेंगेHostinger Reach एक्स्प्लोर करें
अपना फ्रंटएंड अपने तरीके से बनाएं और अपने WordPress बैकएंड को हेडलेस CMS के रूप में अपने Hostinger इंफ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट करेंWordPress होस्टिंग एक्स्प्लोर करें
आप जिन WordPress टूल्स से पहले से परिचित हैं उनका उपयोग करके अपना ब्लॉग चलाएं। उनके साथ अपनी पसंद के फ्रंटएंड स्टैक या AI टूल्स का उपयोग करें। सभी Hostinger पर होस्ट किए गए।WordPress होस्टिंग एक्स्प्लोर करें

क्या आप पहले ही AI कोडिंग टूल पर कुछ बना चुके हैं?

एक ही प्रॉम्प्ट का उपयोग करके उसे Hostinger Headless से कनेक्ट करें और एक पूर्ण बिज़नेस बैकएंड पाएं।

क्या आपने अपना फ्रंटएंड किसी AI कोडिंग प्लेटफॉर्म पर बनाया है? इसे Hostinger इंफ्रास्ट्रक्चर से कनेक्ट करने के लिए बस एक प्रॉम्प्ट पेस्ट करें, ताकि यह तुरंत भुगतान, बुकिंग और ऑर्डर प्रबंधित कर पाए। कोई इंजीनियरिंग नहीं, कोई सर्वर चलाने की ज़रूरत नहीं, कोई धीमापन नहीं।

Connect my project from this folder to Hostinger business solutions using the Hostinger Headless skill

आप फ्रंटएंड डिज़ाइन करें। हम बैकएंड को रन करेंगे।

आप अपनी साइट की दिखावट पर ध्यान देते हैं, वहीं Hostinger चुपचाप इसे तेज़, सुरक्षित और हमेशा ऑनलाइन बनाए रखता है।

मुफ्त डोमेन

पहले वर्ष के लिए निःशुल्क वेब एड्रेस, आपके लिए आपकी साइट से कनेक्ट किया गया।

सुरक्षित

पैडलॉक, प्रमाणपत्र और सुरक्षा, सभी आपके लिए स्वचालित रूप से संभाले जाते हैं।

हर जगह तेज़

विज़िटर्स चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, उन्हें तेज़ लोडिंग गति मिलेगी।

Google सर्च में दिखाई दें

साफ, तेज़ पेजेस जिन्हें सर्च इंजन दिखाना पसंद करते हैं।

स्वचालित बैकअप्स

आपका काम रोज़ सेव किया जाता है, तो आपको कुछ खोने का डर नहीं है।

एक सिंपल डैशबोर्ड

उत्पाद, ऑर्डर्स और पोस्ट्स, सभी एक ही जगह पर।

क्लाइंट्स को ऐसा बैकएंड प्रदान करें जिसे वे वास्तव में प्रबंधित कर पाएं

क्या आप अपने क्लाइंट्स के लिए वेबसाइट्स बना रहे हैं? Hostinger के हेडलेस समाधानों के साथ अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाएं।
Hostinger बैकएंड से स्टोरफ्रंट कनेक्ट हो रहा है

स्केल करने में आसान

एक साथ कई प्रोजेक्ट्स सेट-अप करें – प्रत्येक प्रोजेक्ट में फ्रंटएंड पर पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता – सभी के पीछे एक ही भरोसेमंद Hostinger फाउंडेशन।
क्लाइंट्स को उनके कॉन्टेंट, स्टोर या व्यावसायिक टूल्स को प्रबंधित करने के लिए एक सरल डैशबोर्ड प्रदान करें – दैनिक अपडेट के लिए किसी डेवलपर की आवश्यकता नहीं है।
प्रत्येक क्लाइंट को वही मज़बूत फाउंडेशन प्रदान करें – विश्वसनीय होस्टिंग, अपटाइम मॉनिटरिंग और सुरक्षा, जिनका शुरुआत से ही ध्यान रखा जाएगा।

विश्वभर के 50 लाख+ व्यवसायों का भरोसा

50L+

उपयोगकर्ता Hostinger पर भरोसा करते हैं

150+

देशों में सेवा प्रदान की जा रही है

20+

वर्षों का अनुभव

1Cr+

वेबसाइट्स हमारे साथ बनाई गई हैं

Hostinger Headless के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न

Hostinger के हेडलेस समाधानों के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें

Hostinger अभी दो हेडलेस विकल्पों को सपोर्ट करता है: हेडलेस ई-कॉमर्स और हेडलेस WordPress.

  • हेडलेस ई-कॉमर्स: Hostinger Connector या API के माध्यम से Hostinger Ecommerce से एक पूरी तरह कस्टम फ्रंटएंड कनेक्ट करें, और अपने उत्पादों, ऑर्डर्स और इन्वेंट्री को एक केंद्रीय बैकएंड से प्रबंधित करें। यह Hostinger के अन्य स्टोरफ्रंट विकल्पों के साथ काम करता है; जैसे Hostinger के AI बिल्डर से निर्मित ड्रैग-एंड-ड्रॉप या वाइब कोडेड साइट्स। इसलिए आप अपना फ्रंटएंड कैसे भी बनाएं, आपका उत्पाद कैटलॉग, ऑर्डर और एनालिटिक्स सब एक ही जगह पर रहेंगे।
  • हेडलेस WordPress: Hostinger पर WordPress के साथ हेडलेस होने के दो तरीके हैं। हेडलेस CMS के रूप में WordPress – WordPress को मैनेज्ड WordPress या VPS होस्टिंग पर होस्ट करें और किसी भी कस्टम फ्रंटएंड को कॉन्टेंट प्रदान करने के लिए इसके बिल्ट-इन REST API का उपयोग करें। Hostinger बैकएंड को होस्ट करता है, आप फ्रंटएंड को अपने तरीके से बनाते हैं। VPS पर Strapi – एक विशेष रूप से निर्मित हेडलेस CMS, जो पहले से इंस्टॉल किए गए VPS टेम्पलेट के माध्यम से उपयोग के लिए तैयार है। Strapi आपके कॉन्टेंट को एक API के माध्यम से उपलब्ध करवाता है जिससे कोई भी फ्रंटएंड फ्रेमवर्क कनेक्ट हो सकता है।

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार प्रोजेक्ट बना रहे हैं।

यदि आप Claude Code, Cursor या Codex जैसे AI कोडिंग टूल का उपयोग करके बिल्कुल शुरुआत से बना रहे हैं, तो इस पेज के सबसे ऊपर 'प्रोजेक्ट बनाएं' पर क्लिक करें और Hostinger Headless स्किल आपके बैकएंड को स्वचालित रूप से कनेक्ट कर देगा। यदि आप पहले से ही AI टूल्स के साथ कोई प्रोजेक्ट बना रहे हैं, तो इसे Hostinger Connector से कनेक्ट करें।

क्या आप वाइब कोडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं? अपना प्रॉम्प्ट यहीं इस पेज पर लिखें, और हम इसे आपके पसंदीदा प्लेटफॉर्म में खोल देंगे, जिसमें आपका Hostinger इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही कनेक्टेड होगा।

दोनों ही तरीकों से, आपको भुगतान, उत्पाद, कॉन्टेंट और बहुत कुछ मिलेगा, जो आपके द्वारा बनाए जाने वाले किसी भी प्रोजेक्ट को चलाने के लिए तैयार होगा।

यदि आप WordPress के लिए एक कस्टम फ्रंटएंड बना रहे हैं, तो Hostinger के मैनेज्ड WordPress या VPS होस्टिंग पर WordPress को होस्ट करें, और अपने डीकपल्ड फ्रंटएंड को फीड करने के लिए इसके बिल्ट-इन REST API का उपयोग करें।

जी हां, यह ई-कॉमर्स और WordPress दोनों पर लागू होगा।

Hostinger Ecommerce एक हेडलेस आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि आपका उत्पाद कैटलॉग, ऑर्डर और इन्वेंट्री किसी भी एक स्टोरफ्रंट से अलग रहेंगे। कई स्टोरफ्रंट कनेक्ट करें – Hostinger AI बिल्डर, WordPress और अन्य का उपयोग करके बनाई गई आपकी वेबसाइट्स या वेब ऐप्स,आदि – सभी एक ही बिज़नेस डेटा से डेटा प्राप्त करेंगे, तो एक जगह किए गए अपडेट हर जगह दिखाई देंगे।

यदि आपका कॉन्टेंट हेडलेस CMS के रूप में चल रहे WordPress में है, तो उस पर भी यह लागू होता है: क्योंकि यह WordPress के बिल्ट-इन REST API के माध्यम से कनेक्ट होता है, आप जितनी चाहें उतनी साइट्स या वेब ऐप्स पर एक ही कॉन्टेंट प्रदान कर सकते हैं। इसे एक बार अपडेट करें, और यह जहां भी दिखाई देता है, वहां एक समान रहेगा।

ज़रूरी नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन से टूल्स का उपयोग करना चाहते हैं। Hostinger उन डेवलपर्स और फ्रीलांसरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने क्लाइंट्स के लिए पूरी तरह से कस्टम फ्रंटएंड बनाना चाहते हैं। लेकिन अगर आप कोडिंग से बचना चाहते हैं, तो Hostinger का AI वेबसाइट बिल्डर आपको बिना कोडिंग के वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर या ऐप्स बनाने की सुविधा देता है। दोनों ही मामलों में, आपको Hostinger के समान इंफ्रास्ट्रक्चर और ई-कॉमर्स टूल्स का सपोर्ट मिलता है।

जी हां, सही तरीके से किया जाए तो हेडलेस सेटअप SEO के लिए अच्छा हो सकता है। अपना खुद का फ्रंटएंड बनाने से आपको अपनी कॉन्टेंट संरचना, URL और मेटाडेटा पर पूरा नियंत्रण मिलता है। साथ ही, Hostinger का इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्ट-इन कैशिंग, कोड मिनिफिकेशन और स्वचालित इमेज ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ पेजेस को तेज़ी से लोड करता है।

यदि आप WordPress को अपने हेडलेस CMS के रूप में चला रहे हैं, तो WordPress के अपने SEO टूल्स और प्लगइन्स पहले की तरह ही काम करते रहेंगे, भले ही आपका फ्रंटएंड कहीं और हो। और यदि आप कस्टम बिल्ड को पूरी तरह से स्किप करना चाहते हैं, तो Hostinger AI बिल्डर अपने खुद के बिल्ट-इन SEO टूल्स के साथ आता है।

हेडलेस समाधानों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है – सामान्य प्लान की कीमतें लागू होंगी। पूरे मूल्य विवरण के लिए Hostinger Ecommerce या मैनेज्ड WordPress पेज देखें।

सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बनाएं।
एक वास्तविक बिज़नेस बनाएं।

आज ही शुरुआत करें। और अगर आपको पसंद न आए, तो 30 दिनों के अंदर अपने पैसे वापस पाएं।

प्रोजेक्ट बनाना शुरू करें

30 दिन की मनी-बैक गारंटी