एक शोकेस वेबसाइट या ऐप के साथ अपना कार्य प्रदर्शित करें
शानदार रूप से पहली छाप छोड़ने के लिए सभी साधन पाएं
एक चुटकी में अपना काम ऑनलाइन लेकर आएं
आपके ऑनलाइन विस्तार के लिए सारे साधन
सही क्लाइंट्स द्वारा खोजें जाएं
लीड्स व ग्रहकों के सवाल एकत्र करें
आपकी ऑनलाइन उपस्थिति, आपके अनुसार स्थापित
बिज़नेस वेबसाइट
संवादात्मक क्लाइंट पोर्टल
ऑनलाइन पोर्टफोलियो
पर्सनल ब्रांड वेबसाइट
AI के साथ एक शोकेस वेबसाइट या ऐप कैसे बनाएं
अपने आइडिया का वर्णन करें
कस्टमाइज़ और टेस्ट करें
एक क्लिक में पब्लिश करें
एक टेम्पलेट चुनें। उसे अपने ब्रांड के अनुरूप बनाएं।
पूर्व-निर्मित टेम्पलेट्स
Business consultant (playful)
Jane (marketing consultant)
Urban (photography portfolio)
आपको अधिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है?
जानें AI बिल्डर आपके बिज़नेस के लिए और क्या-क्या बना सकता है
Hostinger AI बिल्डर के बारे में उपयोगकर्ताओं का क्या कहना है
Hostinger AI बिल्डर जैसे टूल्स के साथ, वाइब कोडिंग हफ्तों की जगह कुछ ही घंटों में बोलचाल वाली भाषा को कार्यात्मक प्रोटोटाइप में बदलकर डेवलपमेंट में लगने वाला समय 45% तक कम करती है। इससे सॉफ्टवेयर बनाने की शुरुआती बाधा बेहद कम हो जाती है।
मुझे हाल ही में नए @Hostinger AI बिल्डर टूल का परीक्षण करने का मौका मिला। मानना पड़ेगा, यह बहुत ही बढ़िया है। 😎
शायद Hostinger AI बिल्डर मिलियन डॉलर ऐप्स बनाने का सबसे कुशल वाइब कोड टूल है।
Hostinger AI बिल्डर MVP बनाने और और आइडियाज़ टेस्ट करने का एक नया और उन्नत तरीका है।
आपको यकीन नहीं होगा कि Hostinger के AI बिल्डर का उपयोग करके अपनी वेबसाइट और ग्राहकों के लिए जो आप चाहते हैं उसे बनाना कितना आसान है। यह एकदम बेहतरीन है। आप खुद इसे आज़माकर देखिए।
Hostinger AI बिल्डर एक ऐसा टूल है जो आपके आइडिया को सच्चाई में बदलता है। आपको बस इसे अपना आइडिया समझाने की ज़रूरत है।
@Hostinger AI बिल्डर के साथ सब कुछ बढ़िया चल रहा है। मुझे इसका नया AI अपडेट बहुत पसंद आया। यह न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे जानने वाले दूसरे लोगों के लिए भी एक गेम-चेंजर साबित हुआ है।
मैं सोच रहा हूं कि Hostinger ने AI बिल्डर जैसी चीज़ कैसे बनाई... विश्वास नहीं होता कि यह किसी को इतनी तेज़ी से फ्रंट और बैकएंड कैसे डिप्लॉय करने देता है।
मैं कितने दिनों से यह प्रोजेक्ट बनाने का सोच रही थी। फिर मुझे AI बिल्डर के बारे में पता चला। मुझे कोडिंग और वेब ऐप्स के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है। लेकिन Hostinger AI बिल्डर के साथ मैं बेहद आसानी से अपना ड्रीम प्रोजेक्ट लाइव लेकर आ पाई। मुझे यकीन नहीं होता!
Hostinger AI बिल्डर बाकी सभी की तुलना में एक गेम-चेंजर है। मेरे वेब ऐप पर ब्लॉग के लिए सबडोमेन सेट करना इतना आसान था। वाह!
अब आप Hostinger AI बिल्डर में बस एक प्रॉम्प्ट दर्ज करके वेब ऐप्स बना सकते हैं। ये वाकई कमाल है!
मैंने Hostinger AI बिल्डर को ट्राई किया है और यह एक गेम-चेंजर है। यह नो-कोड AI ऐप बिल्डर मिनटों में शानदार वेबसाइट्स और ऐप्स बनाता है, आपके लिए डिज़ाइन करता है, कोड करता है और लिखता है। आपको इसे ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
यह एक उच्च वेब डेवलपर/सॉफ्टवेर डेवलपर की तरह है, जो हमारे प्रॉम्प्ट के अनुसार कुछ भी बना सकता है।
आप Hostinger AI बिल्डर के साथ कुछ बहुत बढ़िया चीज़ें बना सकते हैं। यह एक आम वेबसाइट बिल्डर से अलग है – उससे काफी बढ़कर है।
बिज़नेस शोकेस वेबसाइट और ऐप के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
बिज़नेस शोकेस वेबसाइट कौनसी होती है?
एक बिज़नेस शोकेस वेबसाइट आपकी प्रोफेशनल ऑनलाइन उपस्थिति होती है – एक ऐसी जगह जहां संभावित क्लाइंट्स यह जान सकते हैं कि आप कौन हैं, आपके काम को देख सकते हैं और आपसे संपर्क कर सकते हैं। एक बेहतरीन शोकेस में आमतौर पर एक पोर्टफोलियो गैलरी या प्रोजेक्ट पेज, सेवा पेज, केस स्टडी, क्लाइंट टेस्टिमोनियल और कॉल बुक करने या संपर्क करने का एक स्पष्ट तरीका शामिल होता है – इसका सटीक मिश्रण आपके बिज़नेस के प्रकार पर निर्भर करता है। एक बेसिक वेब पेज के विपरीत, इसे एक मज़बूत पहला प्रभाव डालने और विज़िटर्स को क्लाइंट में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। AI बिल्डर के साथ, आप अपनी ज़रूरत के अनुसार एक शोकेस वेबसाइट बना सकते हैं – बस इसका वर्णन करें और AI बाकी काम संभाल लेगा।
AI बिल्डर के साथ कौन एक शोकेस वेबसाइट या ऐप बना सकता है?
जो कोई भी ऑनलाइन प्रोफेशनल दिखना चाहता है और अधिक ग्राहक जीतना चाहता है – फ्रीलांसर, कलाकार, सलाहकार, कोच, एजेंसियां, छोटे बिज़नेस के मालिक, आदि। यदि आपके बिज़नेस को एक प्रोफेशनल ऑनलाइन उपस्थिति की आवश्यकता है, तो AI बिल्डर एक ऐसा शोकेस बना सकता है जो आपके काम करने के तरीके के अनुकूल हो।
मैं तकनीकी ज्ञान के बिना एक शोकेस वेबसाइट कैसे बना सकता/सकती हूं?
AI बिल्डर प्रोजेक्ट बनाने के लिए एक संवादात्मक तरीके का उपयोग करता है, जिसे वाइब कोडिंग भी कहते हैं। आप बस आम भाषा में AI को बताते हैं कि आप क्या बनाना चाहते हैं और AI उसे आपके लिए वास्तविक समय में तैयार करता है।
एक पोर्टफोलियो गैलरी जोड़ना चाहते हैं? बस AI से कहिए। एक कॉन्टैक्ट फॉर्म चाहिए? उसका वर्णन कीजिए। अपने ब्रांड के रंगों से मेल खाने के लिए डिज़ाइन बदलना चाहते हैं? AI बिल्डर को बताएं और यह कुछ ही सेकंड में पूरा करेगा।
यह 80+ भाषाओं में काम करता है, ताकि आप अपनी स्थानीय भाषा में प्रोजेक्ट बना पाएं – किसी तकनीकी शब्दावली की आवश्यकता नहीं है। यदि यह कॉन्सेप्ट आपके लिए नया है, तो हमारी वाइब कोडिंग गाइड आपको शुरुआत करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्रदान करेगी।
क्या मैं AI बिल्डर के साथ क्लाइंट पोर्टल बना सकता/सकती हूं?
जी हां – और AI बिल्डर की यही क्षमता इसे सबसे अलग बनाती है। इसके एकीकृत बैकएंड की बदौलत, आप उपयोगकर्ता लॉगिन, फाइल शेयरिंग, प्रोजेक्ट अपडेट्स, आदि के साथ एक पूरी तरह कस्टम क्लाइंट पोर्टल बना सकते हैं – जिसमें सब कुछ आपके ब्रांड के अंतर्गत होगा। आपके क्लाइंट्स को अपडेटेड रहने के लिए एक प्रोफेशनल, समर्पित जगह मिलती है, और आपको इस बात पर पूरा नियंत्रण मिलता है कि वे क्या देखते और करते हैं।
क्या मेरी शोकेस वेबसाइट Google पर दिखाई देगी?
जी हां, आपकी शोकेस वेबसाइट बिल्ट-इन SEO ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आती है, जिसे पहले दिन से ही स्वचालित रूप से संभाला जाता है। sitemap.xml, robots.txt और llms.txt जैसी प्रमुख तकनीकी फाइल्स आपके लिए स्वचालित रूप से जनरेट की जाती हैं, ताकि सर्च इंजन और ChatGPT व Perplexity जैसे AI टूल्स आपके कॉन्टेंट को समझ पाएं – आपकी ओर से किसी तकनीकी सेटअप की आवश्यकता के बिना।
आप अपने शोकेस को बढ़ावा देने और सबसे महत्वपूर्ण चैनलों पर नए ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मार्केटिंग एकीकरण भी कनेक्ट कर सकते हैं।
अगर मेरे बिज़नेस के विस्तार के साथ-साथ मुझे इसमें कोई बदलाव करने की आवश्यकता हो तो?
अपनी शोकेस वेबसाइट या ऐप को अपडेट करना उसे बनाना जितना ही आसान है। बस अपने प्रोजेक्ट पर वापस जाएं, उसे खोलें, और AI बिल्डर के साथ चैट करना जारी रखें – उसे बताएं कि आप क्या बदलना चाहते हैं और वह बाकी सब संभाल लेगा। यह सब वाइब कोडिंग अनुभव का हिस्सा है, किसी डेवलपर की आवश्यकता नहीं है।
और यदि आपके पास तकनीकी अनुभव है या आप आगे चलकर इसे और बढ़ाना चाहते हैं, तो AI बिल्डर आपको कोड का पूर्ण ऐक्सेस देता है – आप इसे अपनी आवश्यकतानुसार आगे ले जा सकते हैं।
AI बिल्डर के साथ एक शोकेस वेबसाइट या ऐप बनाने में कितना खर्च आता है?
आप बिल्कुल मुफ्त में शुरुआत कर सकते हैं – क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं है। लॉग-इन करने के बाद, आपको 5 AI क्रेडिट्स मिलेंगे जिनके साथ आप तुरंत प्रोजेक्ट बनाना शुरू कर सकते हैं। क्रेडिट उपयोग प्रत्येक प्रॉम्प्ट की जटिलता पर निर्भर करता है – सरल बदलावों के लिए एक क्रेडिट से कम खर्च होता है, जबकि बड़े बदलावों में अधिक क्रेडिट्स लग सकते हैं। आपके मुफ्त क्रेडिट्स आपकी शोकेस वेबसाइट या ऐप का वर्णन करने, उसे बनते हुए देखने और कोई भी प्लान खरीदने से पहले AI बिल्डर का वास्तविक अनुभव प्राप्त करने के लिए पर्याप्त हैं।
आवश्यक जानकारी: AI क्रेडिट्स का उपयोग आपकी वेबसाइट या ऐप के भीतर कोई भी AI सुविधाओं – जैसे चैटबॉट या स्मार्ट सर्च – को संचालित करने के लिए भी किया जाता है, लेकिन केवल तभी जब आपके उपयोगकर्ता वास्तव में उनसे इंटरैक्ट करते हैं।
एक बार आप पब्लिश करने के लिए तैयार हों, तो हमारे सशुल्क प्लान देख सकते हैं। हमारे प्लान ₹149/माह से शुरू होते हैं और इनमें होस्टिंग और डोमेन शामिल हैं; कुछ और सेट-अप करने की आवश्यकता नहीं है। बस 'पब्लिश करें' पर क्लिक करें और आपका शोकेस लाइव हो जाएगा।
आपके क्रेडिट्स खत्म हो रहे हैं? आप किसी भी समय टॉप-अप कर सकते हैं और डैशबोर्ड से इनके उपयोग को ट्रैक कर सकते हैं।
बिज़नेस शोकेस के लिए AI बिल्डर के मैनुअल मोड और AI एजेंट मोड में क्या अंतर है?
Hostinger बिज़नेस शोकेस वेबसाइट बनाने के दो तरीके प्रदान करता है – AI बिल्डर वाइब कोडिंग प्लेटफॉर्म और Hostinger के ड्रैग-एंड-ड्रॉप वेबसाइट बिल्डर के साथ – इनके बीच का अंतर आप इनके नाम से ही समझ सकते हैं।
Hostinger वेबसाइट बिल्डर आपको टेम्पलेट से शुरू करने या एक विवरण से बिज़नेस वेबसाइट बनाने की सुविधा देता है; फिर इसे पहले से तैयार एलिमेंट्स को ड्रैग और ड्रॉप करके कस्टमाइज़ करें। यह उन सभी के लिए बेहतरीन है जिन्हें जल्दी से एक साफ, सरल बिज़नेस पोर्टफोलियो वेबसाइट की आवश्यकता है।
Hostinger AI बिल्डर एक संवादात्मक तरीका अपनाता है – आप AI से चैट करते हैं और यह वास्तविक समय में परिवर्तन लागू करता है, जिससे आपको कस्टमाइज़ेशन की पूरी स्वतंत्रता मिलती है। यह आपको अधिक एडवांस्ड प्रोजेक्ट बनाने की भी सुविधा देता है, जैसे उपयोगकर्ता लॉगिन और सदस्यता कार्यक्षमता वाले क्लाइंट पोर्टल (इसके एकीकृत बैकएंड की बदौलत)। और यदि आपको कोड की आवश्यकता है, तो पूर्ण कोड ऐक्सेस भी उपलब्ध है।
दोनों ही टूल्स ऐसे उपयोगकर्ताओं के लिए हैं जिनके पास तकनीकी ज्ञान नहीं है – अंतर बस यह है कि आप किस तरीके से प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं और आपको कितनी फ्लेक्सिबिलिटी की आवश्यकता है।