अपनी वेबसाइट को AI-संचालित वेब के लिए तैयार करें
अपनी वेबसाइट को AI एजेंट्स के युग में लेकर आएं
AI-ऑप्टिमाइज़्ड साइट के लिए आवश्यक सभी टूल्स
ऑटोमेटेड कॉन्टेंट सिंक
आपकी वेबसाइट पर होने वाले सभी अपडेट्स को स्वचालित रूप से ट्रैक किया जाता है और Web2Agent सेवा के साथ सिंक किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि AI एजेंट्स के पास हमेशा सबसे ताज़ा जानकारी उपलब्ध रहे।
सरल एकीकरण
एक क्लिक के साथ Web2Agent सक्रिय करें। पूरी प्रक्रिया स्वचालित है और इसके लिए किसी भी मैन्युअल प्रबंधन की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ आप जटिल कॉन्फिगरेशन की चिंता किए बिना अपने कॉन्टेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
ऑनलाइन दौड़ में आगे बने रहें
आप आज ही अपनी साइट को AI के लिए तैयार करके यह सुनिश्चित करते हैं कि यह आसानी से ढूंढी जा सके, प्रासंगिक और भविष्य के AI-संचालित टूल्स के साथ एकीकृत करने में आसान बनी रहे।
गोपनीयता पर केंद्रित डिज़ाइन
Web2Agent को गोपनीयता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। किसी भी विज़िटर गतिविधि को ट्रैक नहीं किया जाता है, और न ही कभी कोई व्यक्तिगत उपयोगकर्ता डेटा एकत्र किया जाता है।
पूर्ण उपयोगकर्ता नियंत्रण
यह फीचर पूरी तरह से वैकल्पिक है और इसे किसी भी समय सक्रिय या असक्रिय किया जा सकता है। आप अपने वेबसाइट डेटा और उसे ऐक्सेस किए जाने के तरीकों पर पूर्ण नियंत्रन पाते हैं।
व्यापक कंपैटिबिलिटी
Web2Agent आपको अपने वेबसाइट कॉन्टेंट को ऐसे टूल्स के साथ एकीकृत करने में सक्षम बनाता है जो MCP प्रोटोकॉल सपोर्ट करते हैं, जिससे आप कस्टम एप्लिकेशंस के साथ कई चीज़ें करने में सक्षम होते हैं।
सरल सेटअप, ज़ोरदार परिणाम
अपना WordPress एडमिन पैनल खोलें
Hostinger → टूल्स पर जाएं
Web2Agent सक्रिय करें
Web2Agent के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
Web2Agent क्या है?
Web2Agent Hostinger का एक प्रायोगिक फीचर है जो आपकी वेबसाइट को एक AI-कंपैटिबल एजेंट में बदल देता है। यह ChatGPT और Gemini जैसे टूल्स को आपका कॉन्टेंट समझने और उससे इंटरैक्ट करने में मदद करता है।
क्या इससे मेरी वेबसाइट की बनावट में कोई बदलाव आएगा?
जी नहीं। यह फीचर सक्रिय करने से आपकी वेबसाइट के डिज़ाइन या कॉन्टेंट में कोई भी परिवर्तन दिखाई नहीं देते हैं। यह पूरी तरह से बैकग्राउंड में कार्य करता है।
क्या मेरा डेटा सुरक्षित रहेगा?
बिल्कुल। हम केवल प्रासंगिक वेबसाइट अपडेट इवेंट्स (जैसे कोई नया पब्लिकेशन) ही Web2Agent सेवा के साथ साझा करते हैं। किसी भी व्यक्तिगत उपयोगकर्ता डेटा या विज़िटर गतिविधि को कभी भी ट्रैक या एकत्र नहीं किया जाता है।
क्या मुझे इस फीचर का उपयोग करना होगा?
जी नहीं, यह सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक है। आपके पास इसका पूरा नियंत्रण होता है और आप इसे किसी भी समय बंद कर सकते हैं।
इसे सक्रिय होने में कितना समय लगता है?
एक बार सक्रिय होने के बाद, संदर्भ एकत्र करने के लिए आपकी वेबसाइट को शुरू में आमतौर पर कुछ मिनटों का समय लगता है, जो आपकी साइट के आकार पर निर्भर करता है। इसके बाद आपकी साइट AI एजेंट अनुरोधों को संभालने के लिए तैयार हो जाती है।