आपके कितने सब्सक्राइबर्स हैं?

0
50k

दिखाई गई कीमत प्लान की मासिक दर है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है।

AI के साथ डिज़ाइन करें

प्रोफेशनल, मोबाइल-फ्रेंडली ईमेल तैयार करें — तकनीकी कौशल की कोई आवश्यकता नहीं

हमेशा ऑन-ब्रांड बने रहें

प्रत्येक टेम्पलेट को टेलर करने के लिए अपनी स्टाइल सेटिंग्स लागू करें और सेव करें

ऑप्टिमाइज़ करें और आगे बढ़ें

अपने कैंपेन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनका परफॉर्मेंस ट्रैक करें

अपनी ऑडियंस तक पहुंच बनाना अब और भी आसान

उच्च रूपांतरण की क्षमता रखने वाले ईमेल तैयार करें और कम प्रयास में अपनी पहुंच बढ़ाएं।

सारी मेहनत AI पर छोड़ दें

प्रॉम्प्ट करें, अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए डिज़ाइन किए गए ईमेल भेजें और सफलता की ओर बढ़ें।
सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप लेआउट, कॉन्टेंट और विज़ुअल्स बनाने का आसान और तेज़ तरीका।
प्रॉम्प्ट करें, अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए डिज़ाइन किए गए ईमेल भेजें और सफलता की ओर बढ़ें।

अपने सब्सक्राइबर्स बढ़ाएं

यदि आप पहले से ही Hostinger वेबसाइट बिल्डर फॉर्म्स का उपयोग करते हैं, तो अपने वेबसाइट सब्सक्राइबर्स स्वचालित रूप से सिंक करें।
WordPress प्लगइन का उपयोग कर अपने कॉन्टैक्ट्स सिंक करें।
यदि आप पहले से ही Hostinger वेबसाइट बिल्डर फॉर्म्स का उपयोग करते हैं, तो अपने वेबसाइट सब्सक्राइबर्स स्वचालित रूप से सिंक करें।

आत्मविश्वास के साथ ईमेल भेजें और उन्नति की ओर आगे बढ़ें

रियल टाइम में ओपन रेट, क्लिक रेट और परफॉर्मेंस ट्रैक करें — अपनी रणनीति के परिणाम इंस्टैंटली जानें।
स्पष्ट और पढ़ने में आसान कैंपेन से जुड़ी जानकारी के साथ बेहतर निर्णय लें।
रियल टाइम में ओपन रेट, क्लिक रेट और परफॉर्मेंस ट्रैक करें — अपनी रणनीति के परिणाम इंस्टैंटली जानें।
Reach

ईमेल मार्केटिंग के एक नए युग में कदम रखें

Hostinger Reach ईमेल मार्केटिंग के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

हमारे ईमेल मार्केटिंग टूल्स और ईमेल कैंपेन के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें।

ईमेल मार्केटिंग क्या है?

ईमेल मार्केटिंग ईमेल के माध्यम से अपनी ऑडियंस से जुड़ने का एक तरीका है। व्यवसाय और रचनाकार इसका उपयोग अपने सब्सक्राइबर्स को न्यूज़लेटर, प्रमोशनल कॉन्टेंट, बिज़नेस अपडेट्स या कोई भी उपयुक्य कॉन्टेंट भेजने के लिए करते हैं। ईमेल मार्केटिंग अपना ब्रांड विकसित करने, विश्वास अर्जित करने और सहभागिता बढ़ाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

Hostinger Reach ईमेल मार्केटिंग सेवा क्या है?

Hostinger Reach एक ऐसा AI-संचालित ईमेल मार्केटिंग टूल है जो विशेष रूप से रचनाकारों और छोटे पैमाने के व्यवसायों के डिज़ाइन किया गया है। यह टूल ईमेल मार्केटिंग की प्रक्रिया में हर कदम पर आपका साथ देता है — कॉन्टैक्ट्स की सूची बनाने से लेकर कैंपेन ईमेल भेजने और परिणाम ट्रैक करने तक।

Hostinger Reach अन्य ईमेल मार्केटिंग ऐप्स से कैसे अलग है?

Hostinger Reach को सरलता, गति और अनुकूल परिणाम पाने के लिए डिज़ाइन गया है – डिज़ाइनिंग या मार्केटिंग अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं। Reach का कोर इसका AI-संचालित टेम्पलेट क्रिएटर है। चाहे आप कोई उत्पाद लॉन्च करना, विशेष ऑफर पेश करना या न्यूज़लेटर अपडेट भेजना चाहते हों, Reach आपके लिए इंस्टैंटली एक प्रोफेशनल और मोबाइल-फ्रेंडली ईमेल तैयार करता है। यह न केवल आपके लिए कॉन्टेंट लिखता है, बल्कि आपके ईमेल के लिए सबसे अच्छा लेआउट सुझाता है और आपकी स्टाइल सेटिंग्स सेव कर आपकी मेहनत बचाता है।

प्रत्येक टेम्पलेट कस्टमाइज़ेबल है, ताकि आपके ईमेल आपके ब्रांड लुक, अनुभूति और टोन को दर्शा पाएं। चूंकि हमारे टेम्पलेट्स सिद्ध सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप बनाए गए हैं, उनका डिज़ाइन पढ़ने और ऍक्सेस करने में आसानी और पाठकों के साथ जुड़ाव बनाने पर केंद्रित हैं।

Reach को Hostinger के बाकी प्रोडक्ट सुइट के साथ एकीकृत करने योग्य बनाया गया है। आप अपने ब्रांडेड एड्रेस से ईमेल भेजने, अपनी ऑडियंस का विश्वास अर्जित करने और ईमेल डिलीवरी में सुधार करने के लिए प्रोफेशनल डोमेन और बिज़नेस ईमेल एड्रेस सेट अप कर सकते हैं।

Hostinger Reach का उपयोग करने की क्या लागत है?

सशुल्क प्लान्स आपके कॉन्टैक्ट्स और आपके द्वारा भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या पर आधारित होते हैं। जैसे-जैसे आपकी ऑडियंस बढ़ती है, आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अपना प्लान अपग्रेड कर सकते हैं। Reach आपकी कॉन्टैक्ट्स की सूची को सीमित नहीं करता है, इसलिए आपको डेटा खोने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी ऑडियंस लगातार बढ़ाते चले जा सकते हैं।

Hostinger Reach के साथ ईमेल कैंपेन भेजने के लिए मुझे क्या कदम उठाने होंगे?

जैसे ही आप शुरुआत करेंगे, हम आपके पहले सफल कैंपेन के लिए आपका मार्गदर्शन करेंगे। पहले चरण के तौर पर हम एक प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस सेट अप करने और अपने ब्रांड विवरण (नाम, लोगो, रंग) दर्ज करने की सलाह देते हैं। इससे आपके सभी ईमेल ब्रांड के अनुरूप जनरेट होंगे, कंप्लायंट और भेजने के लिए तैयार होंगे।

यदि आपका डोमेन Hostinger के साथ ही है, तो आप ईमेल भेजने के लिए एक क्लिक में अपने डोमेन को तैयार कर सकते हैं।

ईमेल कैंपेन लॉन्च करने के लिए आपको इसे एक नाम देना होगा, ईमेल टेम्पलेट और प्राप्तकर्ता चुनने होंगे। ईमेल भेजने से पहले आप खुद को एक टेस्ट ईमेल भेजकर इनबॉक्स में इसका प्रीव्यू देख सकते हैं।

क्या Hostinger Reach का उपयोग ड्रिप कैंपेन बनाने के लिए किया जा सकता है?

जी हां, Hostinger Reach ड्रिप कैंपेंस सपोर्ट करता है। आप एक नया ऑटोमेशन सेट-अप करके और ईमेल चरणों के बीच विलंब एक्शन जोड़कर आसानी से एक ड्रिप कैंपेन बना सकते हैं। इससे आप अपने कैंपेन लक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक संदेश के बीच के समय को नियंत्रित कर सकते हैं, चाहे वह कुछ घंटे, दिन या सप्ताह का हो।

चीज़ों को और भी आसान बनाने के लिए, Reach वेलकम श्रृंखला, विश्वास बनाने वाले क्रमों और प्रमोशनल कैंपेंस के लिए पूर्व-निर्मित ऑटोमेशन टेम्प्लेट्स प्रदान करता है, ताकि आप कुछ ही क्लिक में प्रभावी ईमेल फ्लो शुरू कर पाएं। अधिक अपडेट्स के लिए पब्लिक Hostinger रोडमैप देखें।

मैं अपने कैंपेन के लिए ईमेल सूची कैसे बना सकता/सकती हूं?

यदि आप नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं, तो लोगों के लिए सब्सक्राइब करना आसान बनाएं। यह अपनी मेलिंग सूची बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। अपनी साइट पर सब्सक्राइबर फॉर्म जोड़ें, ताकि आप अपनी ऑडियंस के ईमेल एड्रेस इकट्ठा कर सकें।

आपकी Hostinger वेबसाइट बिल्डर साइट पर मौजूद कॉन्टैक्ट्स की सूची स्वचालित रूप से Reach के साथ सिंक हो जाएगी और अप-टू-डेट बनी रहेगी। अपनी Hostinger वेबसाइट बिल्डर साइट पर सब्सक्राइबर फॉर्म जोड़ें या मिनटों में एक पेज वाली सादी सी साइट बनाएं। अपनी ऑडियंस के साथ जुड़ने के लिए वेबसाइट की लिंक अपने सोशल चैनल्स पर शेयर करना न भूलें। नए कॉन्टैक्ट्स जोड़ने के लिए CSV फाइल अपलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध है।

Reach अनुपालन और डिलीवरी क्षमता कैसे बनाए रखता है?

Reach द्वारा भेजे गए हर ईमेल में अनसब्सक्राइब लिंक और आपके बिज़नेस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी का समावेश है, जिससे आपको CAN-SPAM और GDPR का अनुपालन करने में मदद मिलती है। यह ऑप्ट-आउट्स को भी अपने आप मैनेज करता है और डिलीट किए गए कॉन्टैक्ट अनामीकृत करता है। उच्च डिलीवरबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए Reach SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड्स सेट अप करता है, ताकि आपके ईमेल प्राप्तकर्ताओं के स्पैम फोल्डर में न जाएं। इससे आपके ईमेल के सीधे इनबॉक्स में जाने की संभावना बढ़ती है।

क्या Hostinger Reach के साथ तृतीय-पक्ष API या सेवाएं एकीकृत करना संभव है?

इस समय Hostinger Reach तृतीय-पक्ष API एकीकरण सपोर्ट नहीं करता है।

इस टूल को एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें ईमेल कैंपेन बनाने, लॉन्च और ट्रैक करने के लिए आवश्यक सभी साधन हैं।

यदि आप किसी विशिष्ट एकीकरण का उपयोग करना चाह रहे हैं, तो हमारे साथ अपना फीडबैक शेयर करें – इससे Reach के अगले संस्करणों को आकार देने में हमें मदद मिलेगी।