इन सब सुविधाओं का आनंद लें। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।
हमारे प्लान्स की तुलना करें
दुनिया भर में 40+ लाख वेबसाइट मालिकों का भरोसा
हर प्लान में समाविष्ट
वेबसाइट बिल्डर
AI टूल की मदद से 3 आसान चरणों में अपनी वेबसाइट बनाएं। आप कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर लाइव आ जाएंगे।
पूर्ण सुरक्षा
निश्चिंत रहें, आपके वेबसाइट और विज़िटर्स नवीनतम सुरक्षा सॉफ्टवेयर के साथ संरक्षित हैं।
99.9% अपटाइम की गारंटी
हमारी 99.9% अपटाइम गारंटी का मतलब है कि आपकी वेबसाइट हमेशा उपलब्ध रहेगी।
एक सरल डैशबोर्ड
हमारा डैशबोर्ड शुरुआती लोगों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए ही उपयोग में आसान बनाया गया है। आप एक ही झलक में साइट परफॉर्मेंस का आकलन कर पाएंगे।
24/7 ग्राहक सहायता
विशेषज्ञ सहायता पाएं जब भी आपको आवश्यकता हो। हमारी टीम आमतौर पर 3 मिनट से कम समय में रिस्पॉन्ड करती है 8+ भाषाएं जानती है।
हम अपने इंजीनियर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के लिए Hostinger को बेंचमार्क के तौर पर देखते हैं।
पूरा रिव्यू पढ़ेंहोस्टिंग, डोमेन नाम और SSL प्रमाणपत्र - मैं सब कुछ एक ही जगह से प्रबंधित कर सकता हूं, जो मेरे काम को आसान बनाता है।
पूरा रिव्यू पढ़ेंHostinger की कीमतों के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
मैं वार्षिक होस्टिंग प्लान्स में समाविष्ट मुफ्त डोमेन कैसे रजिस्टर करूं?
WordPress के लिए मैनेज्ड होस्टिंग, क्लाउड होस्टिंग या वेबसाइट बिल्डर प्लान के हर वार्षिक प्लान में शामिल 12-महीने के लिए मुफ्त डोमेन नाम को सक्रिय करने के लिए बस अपने डैशबोर्ड में लॉग-इन करें, डोमेन क्लेम करें पर क्लिक करें और अपना पसंदीदा डोमेन ढूंढकर उसे रजिस्टर करें।
मैं मुफ्त SSL प्रमाणपत्र कैसे सक्रिय करूं?
आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। जब आप साइन अप करते हैं तो हम स्वचालित रूप से आपका SSL प्रमाणपत्र सेट अप करते हैं, ताकि आप निश्चिंत हो जाएं कि आपकी साइट सुरक्षित है।
यदि मेरी परिस्थितियां बदल जाएं तो क्या मैं अपना प्लान बदल सकता/सकती हूं?
जी हां। यदि आपकी परिस्थितियां बदलती हैं तो आप आसानी से अपना प्लान अपग्रेड कर सकते हैं। हमारे स्केलेबल विकल्पों के साथ आप बिना किसी डाउनटाइम के सहजता से स्विच कर पाएंगे।
विभिन्न प्लान्स की कीमतें अलग-अलग क्यों हैं?
हमारे सभी वेब होस्टिंग प्लान्स में आपकी वेबसाइट को ऑनलाइन ले आने के लिए आवश्यक सभी चीजें समाविष्ट हैं। साथ ही परफॉर्मेंस और सुरक्षा ऐसी, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। हर प्लान अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति की प्रोफेशनल पोर्टफोलियो वेबसाइट को उन ईकॉमर्स संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती है जो एक मध्यम पैमाने के रिटेल विक्रेता को अपने ऑनलाइन स्टोर के लिए चाहिए। वैसे ही, किसी डेवलपर को अपना डेडिकेटेड ऑनलाइन गेम सर्वर होस्ट करने के लिए अलग प्रकार के संसाधनों की आवश्यकता होगी। हम विभिन्न प्रकार के प्लान्स की पेशकश करते हैं ताकि आप केवल उन सुविधाओं और संसाधनों के लिए भुगतान करें जिनकी आपको सच में आवश्यकता है।
क्या Hostinger ईकॉमर्स होस्टिंग प्रदान करता है?
जी हां। हम कई तरह के ईकॉमर्स प्लान्स प्रदान करते हैं, जिनमें उन सब चीज़ों का समावेश है जो आपको अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने और बिक्री शुरू करने के लिए चाहिए होंगी। हमारे सभी ईकॉमर्स प्लान्स में इन्वेंट्री प्रबंधन, कई भुगतान विधियां, मार्केटिंग एकीकरण और क्लाइंट अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग का समावेश है। साथ ही आप 0% ट्रांज़ैकशन शुल्क का भी लाभ पाएंगे, ताकि आपकी कमाई का अधिकतर हिस्सा आप रख सकें।
क्या मैं अपनी मौजूदा वेबसाइट्स Hostinger पर माइग्रेट कर सकता/सकती हूं?
जी हां, आप अपनी मौजूदा वेबसाइट Hostinger पर तेज़ी और आसानी से माइग्रेट कर सकते हैं - और माइग्रेशन सेवा बिल्कुल मुफ्त है। हमारी असीमित वेबसाइट माइग्रेशन सेवा के साथ आपकी वेबसाइट बिना किसी परेशानी, अतिरिक्त लागत, डेटा हानि या डाउनटाइम के माइग्रेट होती है।
मेरे पास किसी अन्य कंपनी का डोमेन नाम है। क्या मैं उसे Hostinger पर ट्रांसफर कर सकता/सकती हूं?
जी बिल्कुल। आप हमारी सरल डोमेन ट्रांसफर प्रक्रिया का पालन कर अपना डोमेन नाम Hostinger पर ट्रांसफर कर सकते हैं। फिर आप अपने डोमेन और होस्टिंग सेवाओं को एक ही जगह से प्रबंधित कर पाएंगे।
मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर हूं। मेरे लिए क्या बेहतर है — वेब होस्टिंग, क्लाउड होस्टिंग या VPS होस्टिंग?
हमारी शेयर्ड होस्टिंग यूजर-फ्रेंडली बनाई गई है, जो इसे शुरुआती लोगों और छोटे व्यवसाइयों के लिए एक अच्छा चयन बनाती है। हालांकि, प्रोफेशनल डेवलपर्स और डिज़ाइनर्स हमारी VPS होस्टिंग से अधिक लाभ पाएंगे, जो बैक-एंड का बेहतर नियंत्रण, फ्लेक्सिबिलिटी और अधिक संसाधन प्रदान करती है। हमारे क्लाउड होस्टिंग प्लान्स शेयर्ड होस्टिंग की तुलना में अधिक संसाधन प्रदान करते हैं, लेकिन VPS होस्टिंग की तुलना में कम नियंत्रण प्रदान करते हैं।
क्या मैं WordPress पर वेबसाइट बना कर उसे Hostinger के साथ होस्ट कर सकता/सकती हूं?
जी हां। हमारे सभी होस्टिंग प्लान्स WordPress के साथ कंपैटिबल हैं। हमारा WordPress के लिए मैनेज्ड होस्टिंग प्लान आपकी WordPress वेबसाइट के अधिकतम लाभ उठाने के लिए एकदम सही विकल्प है। यदि आप एक ऑनलाइन स्टोर शुरू कर रहे हैं, तो हमारा WooCommerce होस्टिंग प्लान आपके लिए बढ़िया रहेगा।