एफिलिएट मार्केटिंग

एफिलिएट मार्केटिंग एक परफॉर्मेंस-आधारित मार्केटिंग है। इसमें एक बाहरी पार्टनर को किसी विज्ञापनदाता को विशेष प्रकार के परिणाम दिलाने पर कमीशन दिया जाता है। ये परिणाम कोई बिक्री करना, न्यूज़लेटर के सब्सक्रिप्शन बढ़ाना, किसी ऐप का डाउनलोड, आदि हो सकता है।

एफिलिएट मार्केटिंग में प्रॉफिट बांटा जाता है। यदि कोई कंपनी अपने किसी उत्पाद की बिक्री बढ़ाना चाहती है, तो वह एफिलिएट प्रोग्राम द्वारा प्रमोटरों को कमीशन देकर अपना लक्ष्य पूरा कर सकती है। वहीं, एफिलिएट मार्केटर्स के पास अपना उत्पाद नहीं होता है, लेकिन वह अपने पसंदीदा उत्पाद को प्रमोट करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

सरल भाषा में कहें तो एफिलिएट मार्केटिंग दूसरे लोगों और कंपनियों के उत्पाद का प्रचार करके कमीशन कमाने का तरीका है।

जी हां – आप निःशुल्क हमारे एफिलिएट प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। आवेदन में केवल कुछ ही मिनटों का समय लगता है। इसके बारे में पढ़ें और यहां रजिस्टर करें (आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया में 5 कार्यदिवस तक का समय लग सकता है)।

Hostinger एफिलिएट प्रोग्राम का हिस्सा बनें और दुनियाभर के लाखों लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली होस्टिंग सेवा को प्रमोट करें! यदि कोई उपयोगकर्ता आपकी साइट द्वारा Hostinger पर आता है और हमारा कोई होस्टिंग या वेबसाइट बिल्डर पैकेज खरीदता है, तो आपको कमीशन दिया जाता है। जितने अधिक उपयोगकर्ता आपकी साइट द्वारा Hostinger की साइट पर आएंगे, आपको उतना ही कमीशन प्राप्त होगा। समय के साथ, यदि अधिक से अधिक उपयोगकर्ता आपके द्वारा Hostinger की सेवाएं खरीदते हैं, तो आपका कमीशन भी बढ़ा दिया जाता है। यदि आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को Hostinger पर आने का सुझाव देने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इसकी जगह हमारा रेफरल प्रोग्राम देख सकते हैं।

हमारे एफिलिएट प्रोग्राम के साथ सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट या YouTube चैनल होना आवश्यक है। जब आप स्वयं इस वेब होस्टिंग सेवा का उपयोग नहीं कर रहे हों, तो लोगों को इसे खरीदने के लिए मनाना कठिन हो जाता है। यदि आपकी कोई वेबसाइट या YouTube चैनल नहीं है और आप फिर भी Hostinger को रिकमेंड करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको हमारा रेफरल प्रोग्राम देखना चाहिए

हमारे एफिलिएट प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको किसी प्रकार की तकनीकी जानकारी होने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वेबसाइट प्रबंधित करने और वेब डेवलपमेंट का ज्ञान आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। हमारे चरण-दर-चरण ट्यूटोरियल देखें। यहां आपको अपने और आपके क्लाइंट के सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे।

एफिलिएट एग्रीमेंट

जी हां – Facebook, Instagram, X और सभी अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहक मिलने की संभावना अधिक होती है। आपको केवल उन तक पहुंचना है और उन्हें हमारे बेहतरीन ऑफर्स के बारे में बताना है। बेहतर पहुंच के लिए हैशटैग का उपयोग करना न भूलें।

जी हां। ईमेल मार्केटिंग उन लोगों तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है जो हमेशा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होते हैं। सब्जेक्ट लाइन और प्रीहैडर को रचनात्मक तरीके से लिखें, ताकि आपका ईमेल हटकर दिखे। सही शब्दों का उपयोग करें, ताकि आप लोगों के सामने अपना ऑफर बेहतर ढंग से पेश कर पाएं। इससे आपकी रूपांतरण दर निश्चित रूप से बढ़ेगी।

यदि आप एक वेब डेवलपर हैं या आपकी कोई एजेंसी है, तो हम इसकी जगह आपको हमारे रेफरल प्रोग्राम से जुड़ने के लिए इन्वाइट करते हैं। आप इसमें अपने क्लाइंट्स की ओर से खरीदारी कर पाएंगे और उसे प्रबंधित कर पाएंगे।

जी नहीं। हम कैंपेन के लिए प्रति-क्लिक-भुगतान या प्रति-इम्प्रेशन-भुगतान वाले प्रचार के तरीकों की अनुमति नहीं देते हैं। साथ ही, पहले से हमारी अनुमति लिए बिना सर्च इंजन (Google, Yahoo, MSN, Ask, Bing इत्यादि) पर प्रति-क्लिक-भुगतान या प्रति-इम्प्रेशन-भुगतान कैंपेन के माध्यम से आपको उन कीवर्ड और वाक्यांशों पर बोली लगाने की अनुमति भी नहीं होगी जिनमें 'Hostinger' ट्रेडमार्क, उससे मिलते-जुलते नाम या गलत वर्तनी हो। आप अपने पेड मीडिया ऐड में Hostinger की वेबसाइट/वेबसाइटों के URL का उपयोग नहीं कर सकते और न ही ऐसे अन्य किसी लिंक का उपयोग कर सकते हैं जो उपयोगकर्ताओं को Hostinger की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता हो।

हमारे पार्टनर किसी भी समय 10% वाले पर्सनल कूपन कोड का अनुरोध कर सकते हैं। बस अपने एफिलिएट अकाउंट मैनेजर से संपर्क करें (उनकी संपर्क जानकारी आपको एफिलिएट प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी) ताकि आपके लिए एक कस्टम कूपन कोड की व्यवस्था की जा सके।

हमने वर्तमान के सबसे अच्छे ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी की है। हम उन्हें विशेष कूपन कोड प्रदान करते हैं और यदि आपको ऐसा कोई कूपन कोड मिलता है तो आप बेझिझक उसका उपयोग कर सकते हैं।

आप Hostinger के बैनर और अन्य प्रमोशनल कॉन्टेंट यहां से ऐक्सेस कर सकते हैं।

जी हां। Hostinger के प्रमोशनल बैनर अंग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पेनिश, पुर्तगाली, डच, इटालियन, जापानी, पोलिश और जर्मन भाषाओं में उपलब्ध हैं। आपको बैनर यहां मिल जाएंगे।

जी हां। हालांकि आपके पाठकों को मिलने वाली जानकारी सही हो, यह सुनिश्चित करने के लिए Hostinger आपको नवीनतम स्क्रीनशॉट्स प्रदान करता है। यहां क्लिक करें और नवीनतम स्क्रीनशॉट्स पाएं।

Hostinger का एफिलिएट प्रोग्राम एग्रीमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एफिलिएट ट्रैकिंग

हम बिक्रियों को (एफिलिएट) लिंक्स और कुकीज़ के माध्यम से ट्रैक करते हैं। जब कोई उपयोगकर्ता आपके ट्रैकिंग लिंक पर क्लिक करते हैं, हम उनके ब्राउज़र में कुकीज़ जोड़ देते हैं जिससे हमें पता चल जाता है कि वह उपयोगकर्ता आपके माध्यम से आए हैं।

ट्रैकिंग लिंक को एफिलिएट लिंक भी कहा जाता है। यह एक विशेष URL होता है जो आपकी तरफ से आए हुए रेफरल को पहचानने में हमारी मदद करता है। Hostinger इस प्रणाली का उपयोग यह जानने के लिए करता है कि कौन से लिंक हमारी साइट पर ग्राहक लेकर आए हैं। विशेष रूप से, ट्रैकिंग लिंक इन बातों का पता लगाता है:

– कोई उपयोगकर्ता कहां से आया है;

– उपयोगकर्ता ने खरीदारी की है या नहीं;

– रूपांतरण का पुष्टिकरण।

अपना ट्रैकिंग लिंक ऐसे खोजें:

1) डैशबोर्ड पर लॉगिन करें, "फीचर्ड ऑफर्स" अनुभाग पर स्क्रोल करें और अपने ऑफर पर क्लिक करें;

2) ऑफर पर क्लिक करने के बाद आप अपने पसंदीदा लैंडिंग पेजेस ऐक्सेस कर पाएंगे जिनसे आप लिंक करना चाहते हैं; साथ ही स्वचालित रूप से जनरेट किया गया ट्रैकिंग लिंक भी ऐक्सेस कर पाएंगे।

जी हां। ऐसे में आप अपना कमीशन USD में पाएंगे।

एफिलिएट कुकीज़ 30 दिन तक स्टोर की जाती हैं। हालांकि, यदि पहले से किसी अन्य एफिलिएट की कुकी उसी उपयोगकर्ता के ब्राउज़र में सक्रिय है, तो नई कुकी उसकी जगह ले लेती है। यदि उपयोगकर्ता स्वयं यह कुकीज़ अपने ब्राउज़र से हटाते हैं, तो Hostinger इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

परफॉर्मेंस के आंकड़े लगातार अपडेट किए जाते हैं और आप हर कुछ मिनटों में नए क्लिक और कन्वर्ज़न/रूपांतरण देख पाएंगे।

इसके कई कारण हो सकते हैं:

– खरीदारी ट्रैकिंग लिंक के माध्यम से न की गई हो;

– सिस्टम को धोखा-धड़ी होने की बड़ी संभावना का पता चला हो;

– आपके रेफरल ने कुकीज़ को सक्रिय न किया हो या अपनी कुकीज़ मिटा दी हों;

– उपयोगकर्ता ने सेवाएं रद्द कर दी हों;

– आपके रेफरल पहले से ही Hostinger के मौजूदा ग्राहक हों।

– आपके रेफरल ने किसी अन्य एफिलिएट ट्रैकिंग लिंक पर क्लिक कर दिया हो, जिससे कमीशन किसी अन्य पार्टनर को मिला हो।

– आपके रेफरल ने कोई ऐसी सेवा खरीदी हो जो कमीशन के लिए पात्र न हो।

Hostinger 30 दिन की मनी-बैक गारंटी प्रदान करता है। इस ट्रायल अवधि के दौरान उपयोगकर्ता कभी भी अपना प्लान रद्द कर सकते हैं। यदि आपके क्लाइंट ट्रायल अवधि के दौरान अपना प्लान रद्द कर देते हैं, तो उन क्लाइंट से जुड़ा आपका कमीशन भी रद्द कर दिया जाएगा।

Hostinger आपके द्वारा की गई बिक्रियों को आपके एफिलिएट लिंक के माध्यम से ट्रैक करता है। ऐसी खरीदारी जिसमें आपके एफिलिएट लिंक का उपयोग न किया गया हो, उसका कमीशन आपको नहीं मिल पाएगा।

अकाउंट रजिस्ट्रेशन

Hostinger सदैव ऐसे मूल्यवान भागीदारों की तलाश में रहता है जिनके साथ मिलकर हम एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद कर सकें। आपको हमारे प्रोग्राम से अवश्य जुड़ना चाहिए, यदि:

आपका IT और ऑनलाइन बिज़नेस के बारे में कोई ब्लॉग, सोशल मीडिया अकाउंट या YouTube चैनल है, जिस पर कम से कम 1000 लोगों का ट्रैफिक है;

आप Hostinger के साथ B2B के अवसर देखते हैं।

यदि आप वेब डेवलपमेंट सेवाएं प्रदान करते हैं लेकिन आपके फॉलोअर्स नहीं हैं, और आप केवल कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को रेफर करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो हमारे रेफरल प्रोग्राम के बारे में पढ़ें।

इसके लिए रजिस्टर करना बेहद आसान है और इसमें कुछ ही मिनटों का समय लगता है। आपको एफिलिएट साइन-अप फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन यहां जमा करना होगा।

सभी एफिलिएट आवेदकों को निम्न जानकारी हमारे साथ साझा करनी होगी:

– वैध संपर्क जानकारी

– एफिलिएट वेबसाइट या YouTube चैनल

– अपनी एफिलिएट गतिविधिओं की जानकारी

इसकी समीक्षा में आमतौर पर 5 दिनों तक का समय लगता है।

आपकी अकाउंट ऐप्लिकेशन को जांचने और उसे स्वीकृत करने के लिए हमारी टीम को लगभग 5 कार्यदिवसों के समय की आवश्यकता होती है। जैसे ही आपका अकाउंट सक्रिय होता है, आप Hostinger का प्रचार शुरू करके पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

जी नहीं। Hostinger एफिलिएट प्रोग्राम के लिए साइन-अप करना बिल्कुल निःशुल्क है।

हम एफिलिएट प्रोग्राम के सभी आवेदनों की मैनुअल रूप से समीक्षा करते हैं। हम आपके आवेदन की जानकारी और आपकी वेबसाइट, YouTube चैनल या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद कॉन्टेंट की विस्तृत जांच करते हैं। आपका आवेदन स्वीकृत/अस्वीकृत होने में 5 कार्यदिवसों तक का समय लगता है। आवेदन की समीक्षा हो जाने के बाद अपने आवेदन का स्टेटस जानने के लिए affiliates@hostingermedia.com से आया हुआ ईमेल देखें।

ऐसा इनमें से किसी एक कारण से हुआ होगा:

– आपकी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या YouTube चैनल का कॉन्टेंट हमारे नीश (विषय) से अलग है या हमारे मानकों के अनुरूप नहीं है;

– आपके द्वारा प्रदान किए जाने वाले संसाधनों पर पर्याप्त ट्रैफिक/फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स नहीं हैं;

– आपके आवेदन में उल्लेखित प्रचार के तरीके हमारे एफिलिएट प्रोग्राम एग्रीमेंट के अनुसार अस्वीकार्य हैं।

– आपके ऐप्लिकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी अधूरी या गलत है। (उदाहरण के लिए, आपके द्वारा दिया गया ईमेल एड्रेस आपके YouTube चैनल पर दिए गए ईमेल एड्रेस से मेल नहीं खाता है)

– आपकी लोकेशन इस समय हमारे मौजूदा फोकस क्षेत्रों से बाहर है।

– आपका अकाउंट कोई गतिविधि न होने के कारण निष्क्रिय था।

हम आपके आवेदन की अस्वीकृति का कारण स्पष्ट न करने का अधिकार रखते हैं।

यदि आप फिर भी Hostinger को रेफर करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो हमारे रेफरल प्रोग्राम के बारे में पढ़ें।

इसके चार संभावित कारण हो सकते हैं:

– आपके अकाउंट को अभी तक स्वीकृति न मिली हो

– आपका अकाउंट अस्वीकृत कर दिया गया हो

– आपका अकाउंट कोई गतिविधि न होने के कारण निष्क्रिय था।

– यूज़रनेम या पासवर्ड गलत हो

अधिक जानकारी के लिए अपने एफिलिएट अकाउंट मैनेजर से संपर्क करें।

सोशल मीडिया पर Hostinger को प्रमोट करें

सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने और अपनी ऑडियंस को प्रेरित करने के लिए, हम आपको इन चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हैं:

  • उत्पाद को प्रदर्शित करें: एक वेबसाइट या ऐप बनाकर या VPS पर एक प्रोजेक्ट डिप्लॉय करके उत्पाद को लाइव लेकर आएं।
  • आर्गेनिक एकीकरण सुनिश्चित करें: एक प्रासंगिक वीडियो विषय चुनें और अपने कॉन्टेंट की शुरुआत में ही Hostinger का लिंक जोड़ें।
  • अपने विशिष्ट कोड और URL को प्रमोट करें:
    • वीडियो के दौरान कार्ट में कूपन कोड का उपयोग करते हुए खुद को दिखाएं।
    • वीडियो विवरण में "और दिखाएं" लाइन के ऊपर एक क्लिक किया जाने वाला URL जोड़ें।
    • आसान ऐक्सेस के लिए अपने लिंक और कोड को पिन किए गए कमेंट में शामिल करें।
  • एक ज़ोरदार कॉल-टू-ऐक्शन (CTA) का उपयोग करें: एक ठोस CTA के साथ समाप्त करें, जो आपकी ऑडियंस को ऑनलाइन अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के लिए प्रेरित करे।

आप प्रत्येक उत्पाद के बारे में अधिक जानकारी और मुख्य सेलिंग पॉइंट यहां देख सकते हैं।

एक सफल साझेदारी और ब्रांड निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कृपया इन 4 आवश्यक चरणों का पालन करें (और हम पूरी प्रक्रिया समझने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशात्मक वीडियो को देखने की सलाह देते हैं):

  1. लोगो का उपयोग: एक बैंगनी बैकग्राउंड पर Hostinger लोगो का उपयोग करें या उच्च कंट्रास्ट बनाए रखें। ड्रॉप शैडो, 3D इफेक्ट या किसी भी अन्य दृश्य विरूपण से बचें।
  2. सही उच्चारण: "Hostinger" का उच्चारण /ŋ/ ध्वनि के साथ करें (जैसे "hosting" में), न कि "j" ध्वनि के साथ (जैसे "Avenger")।
  3. नवीनतम दृश्य: यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी ऑडियंस के पास सटीक जानकारी रहे, हमेशा नवीनतम उत्पाद स्क्रीनशॉट और दृश्यों का उपयोग करें।
  4. उपयोग के लिए तैयार संसाधन: Hostinger को तुरंत प्रमोट करना शुरू करने के लिए हमारे द्वारा प्रदान किए गए बैनर और वीडियो का उपयोग करें।

आप अपने सोशल मीडिया कॉन्टेंट में Hostinger को प्रमोट करने के लिए एसेट्स यहां पा सकते हैं।

हमारे साथ सफल साझेदारी सुनिश्चित करने और ब्रांड निर्देशों का पालन करने के लिए Hostinger के लिए कॉन्टेंट बनाते समय कृपया निम्नलिखित बातों से बचें:

  • अप्रासंगिक विषय: अपने कॉन्टेंट में अप्रासंगिक वीडियो विषय, विज्ञापन या स्पॉन्सरशिप-संबंधित प्रचार शामिल न करें।
  • संवेदनशील कॉन्टेंट: Hostinger ब्रांड को किसी भी एडल्ट, राजनीतिक, आपत्तिजनक या गैरकानूनी कॉन्टेंट से न जोड़ें।

नहीं, पोस्ट करने से पहले आपको औपचारिक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, सुनिश्चित करें कि आपका कॉन्टेंट अच्छी क्वालिटी का हो और हमारे ब्रांड दिशानिर्देशों और अनुमतियों का सख्ती से पालन करे।

साझेदारी के अन्य विकल्पों के बारे में जानने के लिए, कृपया aryadne.zonetti@hostinger.com ईमेल एड्रेस का उपयोग करके हमारी टीम से संपर्क करें।

भुगतान और कमीशन

आप सभी वेब होस्टिंग, Reach और वेबसाइट बिल्डर पैकेजों के लिए 40% तक रेवेन्यू शेयर कमा सकते हैं। आप Horizons के एक माह वाले प्लान्स पर 60% तक रेवेन्यू पा सकते हैं। डोमेन और Hostinger Email केवल विशेष ऑफर पर 40% तक रेवेन्यू शेयर के लिए कमीशन योग्य हैं। एक-माह वाले होस्टिंग प्लान्स में कमीशन लागू नहीं होता है – चाहे वह ग्राहकों की पहली खरीद हो, रिन्यूअल हो, या सर्विस का अपग्रेड। कोई भी लागू टैक्स, शुल्क, अतिरिक्त सेवाएं (जैसे व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षा) इसमें शामिल नहीं है।

Hostinger एफिलिएट प्रोग्राम नए उपयोगकर्ताओं द्वारा की गई पहली खरीद पर कमीशन देता है; हम होस्टिंग नवीनीकरण या अपग्रेड्स पर कमीशन नहीं देते हैं।

यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है – आप जितने ज़्यादा क्लाइंट लेकर आएंगे, उतना ही ज़्यादा कमीशन कमा पाएंगे।

आप अपने मुख्य एफिलिएट डैशबोर्ड पर पिछले 7 दिनों और 20XX YTD में (वे कन्वर्ज़न जो इस साल की शुरुआत से हुए हैं) हुए सभी कन्वर्ज़न देख पाएंगे।

आज तक के सभी कन्वर्ज़न को रिव्यू करने के लिए रिपोर्ट्स पर जाएं -> परफॉर्मेंस रिपोर्ट और आप वे सभी कन्वर्ज़न देख पाएंगे जो आपने प्रोग्राम शुरू होने से अब तक किए हैं। बस जो कन्वर्ज़न रिव्यू करना चाहते है, उसकी तारीखें चुनें।

कमीशन का भुगतान इन शर्तों पर किया जाएगा:

– Paypal के लिए भुगतान की न्यूनतम राशि US$100 और स्वीकृत कन्वर्ज़न की न्यूनतम संख्या 3 है; बैंक ट्रांसफर के लिए भुगतान की न्यूनतम राशि US$500 और स्वीकृत कन्वर्ज़न की न्यूनतम संख्या 3 है;

– केवल 45 दिन या उससे पहले के कमीशन का भुगतान किया जाएगा;

– अपना कमीशन पाने के लिए महीने के अंत तक payments@hostingermedia.com पर ईमेल द्वारा अनुरोध भेजें, जिसमें आपकी एफिलिएट ID और भुगतान से जुड़ी जानकारी शामिल होनी चाहिए;

– इनवॉइस अगले महीने की शुरुआत में जनरेट किए जाते हैं और कमीशन का भुगतान हर महीने की 15 तारीख के बाद किया जाता है।

एफिलिएट के सदस्य दो भुगतान विधियों में से चुन सकते हैं:

– US$100 से अधिक के भुगतान के लिए PayPal;

- US$500 से अधिक के भुगतान के लिए बैंक ट्रांसफर।

भुगतान प्रत्येक माह की 15 तारीख के बाद किया जाता है। भुगतान का अनुरोध करने के अगले महीने भुगतान जारी किया जाता है।

जी हां। हालांकि बैंक ट्रांसफर के लिए भुगतान की न्यूनतम राशि US$500 है।

टैक्स ID एक पहचान संख्या होती है, जिसका उपयोग टैक्स उद्देश्यों के लिए किया जाता है। टैक्स ID का उल्लेख आपके इनवॉइस में किया जाता है। यदि आपके पास वैध टैक्स ID नहीं है, तो आप यह स्थान खाली छोड़ सकते हैं।

यदि आप भारत में स्थित एफिलिएट पार्टनर हैं और Hostinger जैसी तृतीय-पक्ष संस्थाओं के साथ काम करके पैसे कमाते हैं, तो आपको अपने देश में लागू होने वाले GST टैक्स के लिए रेजिस्टर करना पड़ेगा।

एक एफिलिएट पार्टनर होने के नाते यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आपके पास GST रजिस्ट्रेशन हो। यदि इस बारे में आपके कोई सवाल हों, तो अपनी स्थानीय टैक्स अथॉरिटी से प्रोफेशनल सलाह अवश्य लें।

अपने पेआउट की जानकारी और इनवॉइस देखने के लिए अपने डैशबोर्ड पर जाएं। फिर My Account -> Billing पर क्लिक करें।

अन्य प्रश्न

हमारे एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़े लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर आपको हमारे 'फिलिएट के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न' अनुभाग में मिल जाएंगे। यदि आपको अपने प्रश्न का उत्तर नहीं मिल पा रहा है, तो आप अपने एफिलिएट अकाउंट मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप हमें affiliates@hostingermedia.com पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

यदि आप अपना एफिलिएट अकाउंट बंद करवाना चाहते हैं, तो अपने एफिलिएट अकाउंट मैनेजर से संपर्क करें।

यदि आप Hostinger के एफिलिएट प्रोग्राम एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हैं, तो हमारे पास आपका अकाउंट निलंबित या रद्द करने, और आपके सभी देय कमीशन के भुगतान को रद्द करने का अधिकार है।