PrestaShop होस्टिंग

सुपरफास्ट PrestaShop होस्टिंग के साथ अपनी ऑनलाइन बिक्री बढ़ाएं।
LiteSpeed वेब सर्वर
1-क्लिक PrestaShop इंस्टॉलर
24/7 तकनीकी सहायता
मुफ्त डोमेन + मुफ्त SSL
विश्व स्तर पर वितरित 10 डेटा सेंटर
99.9% अपटाइम गारंटी
PrestaShop होस्टिंग
Prestashop
Litespeed
Cloudflare

PrestaShop वेब होस्टिंग प्लान चुनें

PrestaShop होस्टिंग, जो बनी है आपकी सफलता के लिए

यह जरूरी नहीं की ऑनलाइन स्टोर खोलना एक कठिनाई से भरा कार्य ही हो। Hostinger के साथ आप वे सभी साधन पाते हैं जो आपको ईकॉमर्स की दुनिया में सफल बनाएंगे। सर्वश्रेष्ठ PrestaShop होस्टिंग प्लेटफॉर्म के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन और रूपांतरण दर पाएं।
PrestaShop होस्टिंग, जो बनी है आपकी सफलता के लिए

24/7 लाइव सपोर्ट

आपको सफलता की ओर ले जाने वाली राह कठिन हो सकती है। लेकिन Hostinger हमेशा आपके साथ रहेगा! हमारे उत्साही और प्रोफेशनल ग्राहक सहायता एजेंट आपके प्रश्नों और समस्याओं को हल करने के लिए 24/7 आपकी सेवा में होंगे!

सर्वर्स जो ऑप्टिमाइज़ किए गए हैं PrestaShop के लिए

एक घर बनाते समय आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि उसकी नींव मजबूत और भरोसेमंद हो। ऑनलाइन स्टोर खोलना भी कुछ वैसा ही है। हम अपने सर्वर्स को कस्टम सेटिंग और कॉन्फिगरेशन द्वारा बेहतर बनाते हैं, ताकि आप पाएं PrestaShop का सर्वोत्तम प्रदर्शन।

मुफ्त डोमेन नाम

हर ऑनलाइन स्टोर को जरूरत है एक आकर्षक और यादगार नाम की। सही डोमेन नाम के साथ बाज़ार में अपनी अच्छी छवि बनाएं। PrestaShop वेब होस्टिंग के 12-माह या अधिक अवधि के प्लान्स के साथ पहले वर्ष के लिए मुफ्त डोमेन नाम पाएं।

PrestaShop क्यों चुनें?

PrestaShop में उन सभी बेहतरीन सुविधाओं का समावेश है, जो एक अच्छा ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए जरूरी हैं। चाहे आप एक अनुभवी डेवलपर हों या अपनी पहली ईकॉमर्स साइट शुरू कर रहे हों, PrestaShop सबसे शक्तिशाली और विश्वसनीय विकल्पों में से एक है!

उपयोग में आसान

अपना ईकॉमर्स स्टोर शुरू करना हुआ अब और भी आसान। PrestaShop में आपकी आवश्यकता अनुसार वे सभी टूल्स हैं जो आपको सफल बनाएंगे: एक फ्लेक्सिबल एडमिन पैनल, व्यापक दस्तावेजीकरण और भी बहुत कुछ। ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए किसी तरह के तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है!

मोबाइल-फ्रेंडली

नवीनतम रुझानों और तकनीकी प्रगति के साथ बने रहें! मोबाइल सर्च ट्रैफिक अब पहले से कई ज्यादा है। मोबाइल-फ्रेंडली PrestaShop द्वारा यह मोबाइल ट्रैफिक अपने ऑनलाइन स्टोर पर लाएं और अपनी बिक्री बढ़ाएं!

ईकॉमर्स-उन्मुख

अपना ऑनलाइन स्टोर एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर बनाएं जो व्यवसाय की ओर उन्मुख हो! PrestaShop पूरी तरह से ईकॉमर्स पर केंद्रित है, इसलिए आप सर्वोत्तम प्रदर्शन और सुविधाएं पाते हैं।
PrestaShop क्यों चुनें?

आपका अपना PrestaShop स्टोर, बस कुछ ही चरणों की दूरी पर!

अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू करने के लिए तीन सरल चरणों का पालन करें।
01

अपना PrestaShop होस्टिंग प्लान चुनें

तीन उपलब्ध विकल्पों में से एक का चयन करें और अपना कार्ट चेक करें। मुफ्त डोमेन पाने के लिए 12 माह का प्लान ऑर्डर करें!

02

अपने ऑनलाइन स्टोर सेट अप करें

कार्ट चेकआउट की प्रक्रिया पूरी करें। शुरुआत करने के लिए प्रारंभिक ऑर्डर सेटअप पूरा करें।

03

अपनी PrestaShop होस्टिंग का आनंद लें

यहीं से शुरू होती है असल यात्रा! एक क्लिक में PrestaShop सेटअप करें, अपने उत्पाद या सेवाएं जोड़ें और ऑनलाइन बिक्री शुरू करें।

उत्तम दर्जे का PrestaShop स्टोर बनाने के लिए आवश्यक सभी साधन पाएं

आपकी सफलता ही हमारा ध्येय है - आपको अपने लक्षय तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सभी साधन प्रदान करने की जिम्मेदारी हमारी है। PrestaShop होस्टिंग की इन सुविधाओं के बारे में जाने जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगी।
1-क्लिक सेटअप

1-क्लिक सेटअप

समय ही धन है। और मैनुअल इंस्टॉलेशन लंबे और परेशान कर देने वाले हो सकते हैं। यही वजह है कि आपके कंट्रोल पैनल में विश्वसनीय 1-क्लिक इंस्टॉलर का समावेश किया गया है!

SSL/TLS द्वारा सुरक्षित

SSL/TLS द्वारा सुरक्षित

सुरक्षित रहें और अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहें। सभी वार्षिक प्लान्स में आजीवन SSL/TLS सर्टिफिकेट का समावेश है जो ऑन-साइट ट्रांजैक्शन को सुरक्षित और SEO रैंकिंग को बेहतर बनाता है।

DDoS सुरक्षा

DDoS सुरक्षा

हर सफल ऑनलाइन स्टोर के लिए तेज़ गति और अपटाइम महत्वपूर्ण हैं। अंतर्निहित DDos हमलों के विरुद्ध सुरक्षा के साथ एक कदम आगे रहें।

एकीकृत कैशिंग

एकीकृत कैशिंग

अधिक गति और उच्चतम प्रदर्शन आपके आगंतुकों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे और रूपांतरण दर भी बढ़ाएंगे। हमारा स्टैटिक सर्वर-साइड कैशिंग इसी के लिए बना है!

वृद्धि पर केंद्रित

वृद्धि पर केंद्रित

आपका ऑनलाइन स्टोर चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, हमारे पास सदैव आपके लिए समाधान होंगे। शुरुआत भले ही छोटी हो, Hostinger के साथ आप आसमान की ऊंचाइयां छुएंगे!

एक्सेस मैनेजर

एक्सेस मैनेजर

दूसरों के साथ मिलकर स्टोर बनाने पर उनके साथ संवेदनशील जानकारी साझा करना एक नाजुक विषय है। एक्सेस मैनेजर के माध्यम से एक ही प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोगों के साथ आप आसानी से सहयोग कर सकते हैं।

30 दिन की मनी-बैक गारंटी

यदि आप किसी कारणवश हमरी सेवा से 100% संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपनी खरीदारी के 30 दिनों के अंदर रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं। यह प्रक्रिया निर्बाध और जोखिम-मुक्त है। अधिक जानकारी के लिए हमारी रिफंड नीति पढ़ें (अपवाद लागू हो सकते हैं।)

PrestaShop होस्टिंग के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

PrestaShop होस्टिंग के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें

PrestaShop क्या है?

PrestaShop एक ओपन-सोर्स ईकॉमर्स समाधान है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए किया जाता है। यह PHP और MySQL प्रोग्रामिंग भाषाओं के उपयोग से डेवलप किया गया है। PrestaShop उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन स्टोर खोलने और ऑनलाइन बिक्री करने के लिए सभी आवश्यक साधनों के साथ एक मजबूत मंच प्रदान करता है।

PrestaShop होस्टिंग क्या है? क्या मैं अपना PrestaShop स्टोर VPS पर होस्ट कर सकता/सकती हूं?

जी हां, आप अपना PrestaShop स्टोर VPS पर होस्ट कर सकते हैं और आपको ऐसा करना भी चाहिए। VPS होस्टिंग आपके ऑनलाइन स्टोर की वृद्धि के लिए सबसे अच्छा वातावरण प्रदान करती है।

Hostinger की PrestaShop VPS होस्टिंग के साथ आपके पास LiteSpeed सर्वर कॉन्फिगर करने और नवीनतम PHP और MySQL संस्करण इंस्टॉल करने के लिए फुल रूट एक्सेस होगा। अपनी ईकॉमर्स साइट का परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए आप पाएंगे एकीकृत कैशिंग और HTTP/2।

साथ ही जब आपके PrestaShop स्टोर का पैमाना बढ़ जाए, तो आप अपने सर्वर संसाधन कुछ ही क्लिक्स में अपग्रेड कर पाएंगे। इससे आप अपने ग्राहकों को निरंतर रूप से एक अच्छा शॉपिंग अनुभव प्रदान कर पाएंगे, चाहे आपकी साइट कितनी भी व्यस्त क्यों न हो।

मैं PrestaShop का बैक ऑफिस कैसे एक्सेस कर सकता/सकती हूं?

PrestaShop के हर इंस्टॉलेशन के एडमिन एरिया को Hostinger एक यूनिक डिरेक्टरी नाम देता है। यादृच्छिक अक्षरों और संख्याओं के उपयोग से बनाए गए इस नाम का उद्देश्य आपकी वेबसाइट के बैक एंड को हैकिंग और ब्रूट फोर्स से बचाना है। अपने यूनिक PrestaShop एडमिन एरिया के URL को खोजने के लिए फाइल मैनेजर द्वारा इंस्टॉल किए गए फोल्डर्स देखें। URL के मिल जाने पर उसे अपने ब्राउज़र से एक्सेस करें: (उदाहरण के लिए: http://www.myprestastore.com/exampleadmin)

PrestaShop शिपिंग लागतों की गणना कैसे करता है?

भौतिक उत्पाद बेचने वाले ऑनलाइन स्टोर के लिए शिपिंग की योजना बनाना महत्वपूर्ण है। PrestaShop या तो मूल्य श्रेणियों या वजन श्रेणियों के आधार पर शिपिंग कीमतों की गणना करता है। कुछ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाता है, जैसे भौगोलिक क्षेत्र, देश, करेंसी। आप अपने PrestaShop एडमिन एरिया की लोकल सेटिंग्स में इन सभी मूल्यों को कॉन्फिगर और एडिट कर सकते हैं।

क्या Prestashop मल्टीस्टोर कार्यक्षमता प्रदान करता है?

जी हां! PrestaShop की मल्टीस्टोर सुविधा के साथ आप अपने स्टोर को अधिक दक्षता के साथ प्रबंधित कर पाएंगे। चाहे आप एक बहुभाषी स्टोर बनाना चाहते हों, या एकाधिक मुद्राओं में भुगतान स्वीकारना चाहते हों, मल्टीस्टोर कार्यक्षमता से यह सब संभव है।

PrestaShop होस्टिंग के साथ मैं कितने मॉड्यूल इंस्टॉल कर सकता/सकती हूं?

हमारे PrestaShop होस्टिंग प्लान्स आपके द्वारा इंस्टॉल किए जाने वाले मॉड्यूल की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं लगाते हैं। यदि आपके पास संसाधन हैं, आप अपने ऑनलाइन स्टोर पर जितने चाहें उतने एक्सटेंशन जोड़ सकते हैं। और जब भी आपको अधिक शक्ति की आवश्यकता हो, आप कुछ ही क्लिक्स में अपना प्लान स्केल कर सकते हैं, अर्थात अधिक संसाधनों से लैस उच्चतर प्लान पर आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं।

क्या सभी PrestaShop मॉड्यूल मुफ्त हैं?

PrestaShop के कुछ मॉड्यूल्स निःशुल्क उपलब्ध हैं, लेकिन अधिकांश मॉड्यूल्स सशुल्क हैं। इन पर रिफंड नीतियां लागू हैं, जो आपको हर चीज़ का परीक्षण जोखिम-मुक्त तरीके से करने देती हैं। मुफ्त मॉड्यूल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक टूल्स होते हैं जिनकी आवश्यकता ऑनलाइन स्टोर बनाने और उसे चलाने में होती है।

क्या आप कोई अंतर्निहित सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करते हैं? मेरे PrestaShop स्टोर को सुरक्षित बनाए रखने के सर्वोत्तम उपाय क्या हैं?

सभी PrestaShop होस्टिंग सर्वर्स हमारी कस्टम-निर्मित वेब एप्लीकेशन फायरवॉल और अवार्ड-विनिंग Wanguard DDos सुरक्षा द्वारा संरक्षित किए गए हैं। सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के तौर पर प्रत्येक ईकॉमर्स स्टोर को SSL/TLS प्रमाणपत्र इंस्टॉल करना चाहिए। सही तरीके से एन्क्रिप्ट किए गए कनेक्शन विश्वास को बढ़ावा देते हैं और MITM जैसे साइबर हमलों के विरुद्ध उपयोगकर्ताओं के डेटा की रक्षा करते हैं।

अगर मुझे PrestaShop पसंद न आए तो क्या मैं अन्य ईकॉमर्स स्क्रिप्ट ट्राई कर सकता/सकती हूं?

जी हां! आपके hPanel अकाउंट में 1-क्लिक इंस्टॉलर उपलब्ध है। इसका उपयोग कर आप कुछ ही क्लिक्स में लोकप्रिय कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम सेट अप कर सकते हैं और उन्हें हटा भी सकते हैं। यदि PrestaShop आपके लिए सही चयन नहीं है, तो आप WordPress+WooCommerce जैसे कई लोकप्रिय ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्राई कर सकते हैं।