अब आसान तरीके से अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करें
सरल स्टोर प्रबंधन
कॉन्सेप्ट से लेकर चेकआउट तक, मिनटों में
ऑनलाइन स्टोर के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
मैं क्या-क्या बेच सकता/सकती हूं?
आप भौतिक और डिजिटल उत्पाद व गिफ्ट कार्ड बेच सकते हैं, और दान स्वीकार कर सकते हैं।
हमारा प्लेटफॉर्म अभी सब्सक्रिप्शन और अपॉइंटमेंट सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन आप तृतीय-पक्ष टूल्स का उपयोग करके इन्हें भी बेच सकते हैं:
- सब्सक्रिप्शन बेचना शुरू करने के लिए, हम आपको Stripe का उपयोग करने की सलाह देते हैं। आपको बस Horizons से इसे आपके प्रोजेक्ट के साथ कनेक्ट करने के लिए कहना होगा।
- अपॉइंटमेंट के लिए, आप Calendly जैसे टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। आप Horizons की मदद से भी इसे अपनी साइट में जोड़ सकते हैं।
कौन-कौन सी भुगतान विधियां उपलब्ध हैं?
आप कार्ड, PayPal, Google Pay, Apple Pay जैसी 100+ भुगतान विधियों में से चुन सकते हैं। आपके स्टोर के लिए भुगतान विधियों की उपलब्धता इस पर निर्भर करती है कि आप कहां बेच रहे हैं, आपकी लोकेशन क्या है, आप कौन सी मुद्रा में लेन-देन कर रहे हैं और आप किसे बेच रहे हैं।
कौन-कौन से डिलीवरी विकल्प उपलब्ध हैं?
अपना ऑनलाइन स्टोर कनेक्ट करने के बाद, आप अधिकतम 25 डिलीवरी विकल्पों के साथ अपने शिपिंग ज़ोन, और अपने ऑर्डर्स की संख्या और आइटम के वज़न के आधार पर कस्टम शिपिंग नियम निर्धारित कर सकते हैं।
मैं अपने प्रोजेक्ट के साथ एक ऑनलाइन स्टोर कैसे कनेक्ट कर सकता/सकती हूं?
- ऊपर दिया 'कनेक्ट करें' बटन दबाएं और प्रतीक्षा करें – Horizons इसे आपके लिए सेट-अप करेगा।
- स्टोर कनेक्ट हो जाने के बाद, सभी ऑनलाइन स्टोर सेटिंग्स ऐक्सेस करने के लिए 'एकीकरण'→'ऑनलाइन स्टोर' पर क्लिक करें।
मैं अपने ऑनलाइन स्टोर को कैसे एडिट कर सकता/सकती हूं?
आप 'एकीकरण'→'ऑनलाइन स्टोर' पर क्लिक करके अपने स्टोर का प्रबंधन कर सकते हैं।
आपका ऑनलाइन स्टोर कनेक्ट हो जाने पर आपको लिंक्स दिखाई देंगे, जो आपको बिल्ट-इन स्टोर मैनेजर पर रीडायरेक्ट करेंगे। वहां से आप बिनी किसी प्रॉम्प्ट के अपने उत्पाद, भुगतान, और बहुत कुछ प्रबंधित कर सकते हैं।
यदि आप अपने ऑनलाइन स्टोर का लुक (जैसे उत्पाद सूची का लेआउट) बदलना चाहते हैं, तो आपको बस चैट में जाकर AI से यह बदलाव करने के लिए कहना होगा।